फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   कला प्रदर्शनी : लुभा रही नायाब पेंटिंग और मूर्तिकला

कला प्रदर्शनी : लुभा रही नायाब पेंटिंग और मूर्तिकला

Mon, 19 Feb 2018 08:59 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Mon, 19 Feb 2018 08:59 PM IST
विज्ञापन
कला प्रदर्शनी : लुभा रही नायाब पेंटिंग और मूर्तिकला
प्रदर्शनी में पेंटिंग देखने पहुंचे लोग। - फोटो : Amar Ujala
बदलते दौर की रंगीन दुनिया में जीवन के कुछ रंग पीछे छूट जाते हैं और कुछ नए भर जाते हैं। जीवन के इन्हीं रंगों को अपने अंदाज में प्रस्तुत किया है क्षेत्रीय कला प्रदर्शनी के कलाकारों ने, जिनकी रचनात्मकता के कायल शहरवासी हो रहे हैं। अमृता कला वीथिका में तीन दिवसीय प्रदर्शनी में चित्रकला और मूर्तिकारी के विविध आयाम नजर आ रहे हैं। इस प्रदर्शनी में शहर के लोगों को 46 कलाकारों के हुनर देखने का मौका मिला है। अधिकांश कलाकारों ने भारतीय संस्कृति को आधार बनाते हुए कलाकृतियां तैयार की हैं।
विज्ञापन


यूं तो प्रदर्शनी में अमूर्त कला, लोककला, ग्राफिक, स्कल्पचर, नेचर पेंटिंग, मार्डन आर्ट, कोलाज लोगों को भा रहे हैं। राज्य ललित कला अकादमी की ओर से आयोजित प्रदर्शनी के दूसरे दिन भी कलाप्रेमियों का अमृता कला वीथिका में पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। युवा कलाकार तूबा इकबाल की ‘ख्वाहिशों की उड़ान’ जिंदगी में मनुष्य की अनंत इच्छाओं को दर्शा रही है तो ‘भूली बिसरी यादें’ बच्चों के ऊपर घरवालों की इच्छाओं के बोझ को दिखा रही है। वहीं संतोष श्रीवास्तव की ‘लव- जेहाद’ केरल में हिंदू लड़कियों के साथ हो रही अमानवीयता की झलक पेश कर रही है।
विज्ञापन


इनके अलावा डॉ. रेखा रानी शर्मा ने सृजन व शिव पार्वती के सृष्टि निर्माण पर आधारित अमिट छाप छोड़ी है। प्रदर्शनी देखने रजिस्ट्रार शत्रोहन वैश्य भी पहुंचे और कलाकारों की सराहना की। इस दौरान प्रदर्शनी की संयोजक डॉ. ऊषा सिंह, प्रो. सतेंद्र सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed