फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   जल्द ही गोरखपुर से होकर दौड़ेगी राजधानी

जल्द ही गोरखपुर से होकर दौड़ेगी राजधानी

Thu, 05 Oct 2017 01:31 AM IST
Updated Thu, 05 Oct 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
जल्द ही गोरखपुर से होकर दौड़ेगी राजधानी

विज्ञापन
राजन राय
गोरखपुर।
राजधानी एक्सप्रेस जल्द ही गोरखपुर से होकर दौड़ेगी। रेलवे बोर्ड ने आनंद विहार से त्रिपुरा की राजधानी अगरतला तक राजधानी एक्सप्रेस चलाने की मंजूरी दे दी है। प्रस्ताव के मुताबिक राजधानी एक्सप्रेस कानपुर, लखनऊ, गोरखपुर और छपरा स्टेशन पर रुकेगी। रेलवे बोर्ड ने वैसे तो ट्रेन को फरवरी 2018 तक चलाने का निर्देश दिया है लेकिन रेल प्रशासन का प्रयास है कि अगले महीने से इसका संचालन शुरू कर दिया जाए। इसके लिए रेल प्रशासन ने कपूरथला कारखाना से नई रेक मांगी है।
रेलवे बोर्ड को भेजे गए प्रस्ताव के मुताबिक राजधानी एक्सप्रेस अभी सप्ताह में एक दिन चलेगी और बाद में इसे विस्तार दिया जाएगा। ट्रेन की अधिकतम स्पीड 130 किलोमीटर प्रति घंटे और औसत स्पीड 75 किलोमीटर प्रति घंटे होगी। सूत्रों की माने तो रेल प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। अब रेक मिलने का इंतजार है जिसके बाद ट्रेन को चलाने का शेड्यूल तय किया जाएगा।
विज्ञापन


फरवरी तक चलाने का निर्देश
गोरखपुर। रेलवे बोर्ड ने राजधानी एक्सप्रेस को फरवरी 2018 तक चलाने का निर्देश दिया है। बोर्ड के निर्देश के बाद रेल प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी है। सूत्रों के मुताबिक अगले महीने रेक मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली से 10 घंटे में पहुंच सकेंगे गोरखपुर
गोरखपुर। राजधानी एक्सप्रेस से दिल्ली से गोरखपुर तक सफर करने में 10 घंटे लगेंगे। जबकि हमसफर, वैशाली और गोरखधाम जैसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस से सफर में 13 से 14 घंटे लगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed