फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   फुटबॉल एकेडमी ने जीता उद्घाटन मैच

फुटबॉल एकेडमी ने जीता उद्घाटन मैच

Wed, 04 Oct 2017 08:27 PM IST
Updated Wed, 04 Oct 2017 08:27 PM IST
विज्ञापन
फुटबॉल एकेडमी ने जीता उद्घाटन मैच

विज्ञापन
गोरखपुर। जिला फुटबॉल संघ की ओर से जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का बुधवार को रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुभारंभ किया गया। उद्घाटन मैच में फुुटबॉल एकेडमी मेडिकल ने टाउन क्लब बांसगांव को 2-0 गोल से हराकर विजयी शुरुआत की। मैच के सातवें मिनट में ही फुटबॉल एकेडमी के विश्वजीत ने गोल कर टीम को बढ़त दिला दी। 25वें मिनट में विक्की ने एक और गोल कर टीम का स्कोर 2-0 कर दिया।

मुख्य अतिथि जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष एवं विधान परिषद के पूर्व सभापति गणेश शंकर पांडेय ने खिलाड़ियों से परिचय हासिल कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में 21 टीमें भाग ले रही हैं। विशिष्ट अतिथि आरएसओ एके पांडेय रहे। पूर्व फुटबॉलर मो. हमजा खां ने बैज अलंकरण किया। रेफरी ओपी गौड़, अमरनाथ, विकास रहे। इस दौरान गौतम सरकार, रघुवर मिश्रा, नसीम अहमद, अनिल सिंह, शकील खां, मो. हारुन आदि भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed