{"_id":"59d3ce954f1c1bd9538b5982","slug":"141507053205-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियम विरुद्ध संचालित जज्जा-बच्चा केंद्र सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियम विरुद्ध संचालित जज्जा-बच्चा केंद्र सीज
Updated Tue, 03 Oct 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेंहदावल। नगर में अनियमित तरीके से चल रहे जच्चा-बच्चा केंद्र को मंगलवार को सीएमओ और एसडीएम की टीम ने सीज कर दिया। टीम ने केंद्र पर मौजूद रजिस्टर और अन्य जरूरी कागजात कब्जे में ले लिया। इस कार्रवाई से नियम-कानून को ताक पर रख कर संचालित नर्सिंग होम के संचालकों में हड़कंप मच गया।
मेंहदावल नगर के रोडवेज के समीप दिव्य जच्चा बच्चा केंद्र का संचालन लंबे समय से हो रहा था। केंद्र के अंदर ही मेडिकल स्टोर भी संचालित था। मंगलवार को तहसील दिवस में डीएम मारकंडेय शाही को कुछ लोगों ने इस जच्चा-बच्चा केंद्र की वैधता पर सवाल उठाया। इसके बाद दोपहर दो बजे सीएमओ डॉक्टर अभय चंद श्रीवास्तव व एसडीएम प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में टीम दिव्य जच्चा-बच्चा केंद्र पर पहुंच गई। जांच में जच्चा-बच्चा केंद्र और उसमें मेडिकल स्टोर व कुछ अन्य कार्य होते पाए गए। नियम विरुद्ध चल रहे इस केंद्र को सीएमओ, एसडीएम तथा नायब तहसीलदार वाचस्पति सिंह ने सीज कर दिया। एसडीएम प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी ने बताया कि दिव्य जच्चा-बच्चा केंद्र का संचालन अर्चना त्रिपाठी की देखरेख में हो रहा था। यहां तैनात महिला डॉक्टर के पास बीयूएमएस की डिग्री है। मेडिकल स्टोर चलाने संबंधी कागजात आदि नहीं थे। मेडिकल स्टोर पर सरकारी दवाएं मिली। जांच में तमाम कमियां व मानकों की अनदेखी पाई गई। बताया कि अवैध तरीके से चल रहे दिव्य जच्चा-बच्चा केंद्र को सीज कर दिया गया है। इसकी रिपोर्ट डीएम को भेज दी गई है। बताया कि सीएमओ ने कुछ जरूरी कागजात अपने कब्जे में लिया है। जिसकी जांच सीएमओ के स्तर से होगी।