{"_id":"59d28f1f4f1c1b9e538b550d","slug":"141506971423-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेवरात और नगदी भरा पर्स पुलिस ने लौटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेवरात और नगदी भरा पर्स पुलिस ने लौटाया
Updated Tue, 03 Oct 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बड़हलगंज।
बड़हलगंज पुलिस ने रुपये, जेवरात से भरा बैग उस दंपती को सौंपकर ईमानदारी की मिसाल कायम की जो इनके खोने से परेशान था। बैग पाकर दोनों के चेहरे खिल उठे। बेलघाट के रसूलपुर माफी निवासी जीतबंधन साहनी सोमवार को पत्नी चिंता के साथ बड़हलगंज के ददरी गांव स्थित ससुराल जा रहे थे। इसी दौरान बड़हलगंज बस स्टैंड के पास महिला का बैग कहीं गिर गया। उन्होंने यह जानकारी अपने पति को दी। दोनों बैग की तलाश में इधर-उधर भटकते रहे। इसी बीच किसी ने अंबेडकर चौराहे पर लावारिस बैग मिलने की सूचना कोतवाल गोपाल त्रिपाठी को दी। उन्होंने दरोगा को भेजकर बैग मंगा लिया। पुलिस बैग के मालिक के बारे में जानकारी जुटा ही रही थी कि इधर दंपती बैग खोने की सूचना लेकर थाने पहुंच गए। वहां इंस्पेक्टर ने औपचारिकताएं पूरी कराने के बाद बैग महिला को वापस कर दिया। जीतवंधन साहनी ने बताया कि बैग में नकदी समेत सोने की पांच अंगूठी, झुमका और मंगलसूत्र था। सभी सामान मिल जाने पर उन्होंने पुलिस की सराहना की।