{"_id":"59d28d0a4f1c1b72548b54dc","slug":"141506970890-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमपी पॉलीटेक्निक के दीक्षांत में बोले राज्यमंत्री, सोच को रखे जिंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमपी पॉलीटेक्निक के दीक्षांत में बोले राज्यमंत्री, सोच को रखे जिंदा
Updated Tue, 03 Oct 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर। एमपी पॉलीटेक्निक के प्रथम दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह ने कहा कि सीखने का अंत नहीं होता। आप एक बंद क्लास से खुली क्लास में जा रहे हैं। अपनी सोच के तरीकों को हमेशा जिंदा रखें, ताकि आप अपने कार्यक्षेत्र की ऊंचाइयां छू सकें। पूर्ववर्ती सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मानसिक विकलांगता की वजह से दीक्षांत समारोह का आयोजन पॉलीटेक्निक संस्थानों में नहीं कराया जा रहा था। योगी सरकार ने इस प्रथा को बदल दिया है। विशिष्ट अतिथि गैलेंट ग्रुप के एमडी चंद्र प्रकाश अग्रवाल ने कहा कि किसी शिखर को हासिल करने के लिए लगन, समर्पण और कठोर परिश्रम की जरूरत होती है। राजस्थान के गर्वनर के एडीसी अभिमन्यु ने कहा कि पुरातन छात्रों में से ब्रांड अंबेसडर चुना जाना उत्प्रेरक है। इसे राजस्थान के तकनीकी संस्थानों में लागू कराने की कोशिश होगी।
इस मौके आठ ट्रेड के टॉपर्स को गोल्ड मेडल दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्वांचल विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. यूपी सिंह ने की। प्रधानाचार्य मेजर पाटेश्वरी सिंह ने प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस अवसर पर राजीव श्रीवास्तव, गोरखनाथ सिंह, धीरेंद्र पाल, माधवेंद्र सिंह, राजीव चौरसिया, नरेश विश्वकर्मा, हरिदास, दिनेश प्रताप सिंह, प्रवीण चंद कौशिक आदि मौजूद थे।