{"_id":"59bd327c4f1c1bb1688b5075","slug":"141505571452-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंसेफेलाइटिस से तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंसेफेलाइटिस से तीन की मौत
Updated Sat, 16 Sep 2017 07:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर।
बीआरडी मेडिकल कॉलेज में 24 घंटे के दौरान इंसेफेलाइटिस से तीन मरीजों की मौत हो गई। वहीं इस दौरान 21 नए मरीज भर्ती किए गए। साथ ही नौ पुराने मरीजों के ठीक होने पर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया।
प्राचार्य डॉ. पीके सिंह ने बताया कि 24 घंटे में गोरखपुर के फैयाज, संतकबीरनगर के हासिब और कुशीनगर के कुसद्दर की मौत हुई है। इसके साथ इस साल अब तक इंसेफेलाइटिस से दम तोड़ने वाले मरीजों की संख्या 226 हो गई है। वहीं गोरखपुर-कुशीनगर के सात-सात, महराजगंज के तीन और सिद्धार्थनगर, देवरिया, महराजगंज व बिहार के एक-एक नए मरीज 24 घंटों में भर्ती भी हुए। इसके साथ ही इस साल अब तक कुल 1068 मरीज भर्ती हो चुके हैं। इनमें से 129 मरीजों का इलाज चल रहा है। वही बस्ती निवासी आशीष, महराजगंज की अनुष्का, सिद्धार्थनगर के प्रिंस यादव, कुशीनगर के उजाला, बस्ती की साक्षी आदि नौ मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए।