{"_id":"5990b6c14f1c1b297f8b45a7","slug":"141502656193-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंपीरियल गैस लिमिटेड से नहीं आई सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंपीरियल गैस लिमिटेड से नहीं आई सप्लाई
Updated Mon, 14 Aug 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर।
मार्च में मेडिकल कॉलेज ने जिस इंपीरियल गैस लिमिटेड से मेडिकल ऑक्सीजन सिलेंडर सप्लाई के लिए करार किया था रविवार को उसकी ओर से सप्लाई नहीं आई। इसे लेकर मेडिकल कॉलेज में चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। बातें उठीं कि इलाहाबाद मेडिकल कॉलेज में ब्लैक लिस्टेड की गई इस फर्म की सप्लाई रोक दी गई है। इसलिए फर्म की ओर से रविवार को सिलेंडर नहीं भेजे गए।
अनुबंध के समय हर रोज 100 सिलेंडर की सप्लाई के लिए मेडिकल कॉलेज ने इंपीरियल गैस लिमिटेड के साथ करार किया था। मेडिकल कॉलेज में इंपीरियल गैस लिमिटेड से आने वाली सप्लाई का रिकार्ड नहीं है। सूत्रों की मानें तो मेडिकल कॉलेज में 10 अगस्त से लागबुक में इंपीरियल गैस से भेजी गई सप्लाई का विवरण मौजूद है। इसके पहले कितनी सप्लाई इंपीरियल गैस लिमिटेड ने भेजी और उसका कहां इस्तेमाल हुआ इसका कोई ब्यौरा मेडिकल कॉलेज में नहीं है। इसकी जानकारी एडिशनल कमिश्नर की अगुवाई वाली पांच सदस्यीय टीम की जांच में हुआ था। माना जा रहा है कि इन कमियों के उजागर होने के बाद फर्म से आ रही सप्लाई को रोक दिया गया है।
स्टाक में 268 सिलेंडर
रविवार को मेडिकल कॉलेज में मोदी गैस ने 165 ऑक्सीजन सिलेंडर भेजे। इसके साथ ही मेडिकल कॉलेज में 268 ऑक्सीजन सिलेंडर की उपलब्धता हो गई। इसके साथ ही 700 सिलेंडर का बफर स्टाक बनाने का काम चल रहा है।
विज्ञापन
गायनी विभाग में सीजेरियन के दौरान ठप हुई ऑक्सीजन सप्लाई
बीआरडी मेडिकल कालेज में रविवार को गायनी विभाग के ऑपरेशन थियेटर में ऑक्सीजन की आपूर्ति ठप हो गई। वहां मौजूद एक जूनियर डॉक्टर ने सतर्कता दिखाई इससे मरीज की जान बची। दोपहर दो बजे स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग के थियेटर में गर्भवती का ऑपरेशन हो रहा था। इस बीच पाइप से दी जा रही ऑक्सीजन की आपूर्ति अचानक ठप हो गई। मरीज की तबियत बिगड़ने लगी। जूनियर डॉक्टर ने वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर ओटी में मौजूद ऑक्सीजन सिलेंडर मरीज को लगाया। इसके बाद उसने दौड़ते हुए वार्ड सात के पास मौजूद कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी। कर्मचारियों ने पाइप लाइन में गड़बड़ी को कुछ मिनटों में ही दुरुस्त कर लिया। इसके बाद आपूर्ति सामान्य हो गई।