फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   झूलेलाल महोत्सव 16 अगस्त से

झूलेलाल महोत्सव 16 अगस्त से

Sun, 13 Aug 2017 09:04 PM IST
Updated Sun, 13 Aug 2017 09:04 PM IST
विज्ञापन
झूलेलाल महोत्सव 16 अगस्त से
झूलेलाल महोत्सव की जानकारी देते अनिल करमचंदानी, राजेश कृपलानी व अन्य। - फोटो : Amar Ujala
गोरखपुर। सिंधी समाज की ओर से 16 अगस्त से 25 अगस्त तक झूलेलाल मंदिर, गोरखनाथ में झूले लाल (वरुण देवता) का महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। 19 अगस्त को चैत दीप पैलेस गोरखनाथ में हाजरा हजूर दरवेश साईं परमानंद साहिब व प्रिंस कालीराम साहिब की भजन संध्या, सत्संग और प्रवचन का आयोजन होगा।
विज्ञापन


सतगुरु वसढ़ शाह (एसवीएस) मंडल के अध्यक्ष घनश्याम अहूजा, अनिल करमचंदानी और राजेश कृपलानी ने रविवार को नेपाल रोड स्थित दफ्तर में तैयारियों को लेकर बैठक की। बताया कि शाम सात बजे आरती और रात्रि में भंडारा होगा। इसके बाद रात 11:30 बजे पल्लव साहिब का कार्यक्रम कराया जाएगा। 16 अगस्त से सिंधी समाज का नवरात्र शुरू होगा। इस दिन झूले लाल के सभी मंदिरों, गोरखनाथ, आर्यनगर, लालजी कालोनी, कैलाश नगर, कल्याण नगर और शास्त्री नगर मंदिरों में सजावट होगी। सुबह - शाम आरती और प्रसाद वितरित किया जाएगा। 22 अगस्त को गोरखनाथ झूलेलाल मंदिर में जागरण होगा। 24 अगस्त को गोरखनाथ के चैती पैलेस में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम कराया जाएगा। इसमें बाहर से कलाकार पहुंचेंगे। 25 अगस्त को बहराणा साहिब (जुलूस) गोरखनाथ स्थित झूलेलाल मंदिर से दोपहर 3 बजे निकलेगा। जुलूस में शामिल झांकियां विभिन्न मार्गों से होकर गोलघर तक जाएंगी।
विज्ञापन


इस मौके पर राज कुमार करमचंदानी, सुनील करमचंदानी, नरेश करमचंदानी, ईश्वर लखमानी, अनिल कृपलानी, आनंद आहूजा, नवीन कृपलानी, रमेश अहूजा और दिलीप अहूजा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed