फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   छात्रों ने एडी बिल्डिंग पर जड़ा ताला, प्रदर्शन

छात्रों ने एडी बिल्डिंग पर जड़ा ताला, प्रदर्शन

Wed, 02 Aug 2017 07:06 PM IST
Updated Wed, 02 Aug 2017 07:06 PM IST
विज्ञापन
छात्रों ने एडी बिल्डिंग पर जड़ा ताला, प्रदर्शन

विज्ञापन
गोरखपुर। गोरखपुर यूनिवर्सिटी के यूजी और पीजी कोर्स में 20 फीसदी सीट बढ़ाने, पुस्तकालय के लिए नई पुस्तकों की खरीद करने, फोटाकॉपी मशीन लगाने समेत अन्य मांगों को लेकर बुधवार को छात्रसंघ उपाध्यक्ष अखिलदेव त्रिपाठी के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने एडी बिल्डिंग पर ताला जड़ दिया। विरोध के दौरान विद्यार्थी गेट पर ही धरना देने लगे और शासन-प्रशासन विरोधी नारे लगाए। प्रदर्शन की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे चीफ प्रॉक्टर और पुलिस ने विद्यार्थियों को आश्वासन दिया, मगर विद्यार्थी कुलपति से मिलने की मांग पर अड़ गए।

उपाध्यक्ष ने बताया कि मांगों को लेकर कई बार गुहार लगाई गई, मगर नतीजा कुछ नहीं निकला। इसलिए एडी बिल्डिंग पर शांतपूर्ण प्रदर्शन शुरू किया गया है। जब तक लिखित आश्वासन नहीं मिलेगा, तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा। विद्यार्थियों के प्रदर्शन की सूचना पाकर कुलपति ने धरनास्थल पर पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनीं और जल्द ही उन्हें पूरा करने का आश्वासन दिया, मगर विद्यार्थी लिखित आश्वासन की मांग पर अड़े रहे। इस दौरान वहां अफरातफरी का माहौल बना रहा। उत्तरी गेट से बिल्डिंग में प्रवेश पूरे दिन बाधित रहा। प्रदर्शन में शशितेश सिंह, सुमित राय, प्रशांत सिंह, शिव शंकर गौड़, मयंक राय, निलेश पांडेय, कर्मवीर सिंह, अमन चौबे, रवि त्रिपाठी, जयप्रकाश पासवान, किशन आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed