{"_id":"5980c49f4f1c1b77648b469b","slug":"141501611167-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका पहुंची थाने, बोली-घरवाले कर रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमिका पहुंची थाने, बोली-घरवाले कर रहे परेशान
Updated Tue, 01 Aug 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। मगहर की एक युवती ने महिला थाने पहुंच कर घरवालों की शिकायत की। आरोप है कि वह कस्बे के एक युवक से प्यार करती है और शादी करना चाहती है। इससे नाराज होकर घरवाले उसे परेशान कर रहे हैं। 25 वर्षीय युवती महिला थाने पहुंच कर जब प्रेमी से संबंध रखने और शादी करने की बात करने पर घर वालों के जरिए प्रताड़ित करने की शिकायत की तो पुलिस सकते में आ गई। जानकारी होने पर पुलिस अफसर भी पहुंच गए। बाद में प्रेमी को भी बुलाया और फिर पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। प्रेमी ने बताया कि वह कास्मेटिक की छोटी सी दुकान चलाता है। पिछले दस सालों से कस्बे की रहने वाली युवती से उसका संबंध हैं। दोनों एक दूसरे से शादी करने और फिर साथ रहने की जिद कर रहे थे। कोतवाल राकेश यादव ने बताया कि युवती को महिला थाने पर रखा गया है, जबकि युवक से पूछताछ हो रही है। मामले की गहनता से जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन