फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   एमएमएमयूटी में बीटेक प्रवेश आज से

एमएमएमयूटी में बीटेक प्रवेश आज से

Tue, 20 Jun 2017 08:35 PM IST
Updated Tue, 20 Jun 2017 08:35 PM IST
विज्ञापन
एमएमएमयूटी में बीटेक प्रवेश आज से

विज्ञापन
गोरखपुर।
मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) में बीटेक प्रवेश की काउंसिलिंग बुधवार से शुरू होगी। पहले दिन काउंसिलिंग में जनरल रैंक एक से 500 रैंक तक के अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। इसकेे लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। अभ्यर्थियों को कैंपस के पुस्तकालय स्थित लेक्चर हॉल में सुबह 10 बजे रिपोर्ट करना होगा। वहीं काउंसिलिंग प्रक्रिया आइटीआरसी हॉल में होगी।

कुलपति प्रो. श्रीनिवास सिंह ने बताया कि काउंसिलिंग दो दिन होगी। पहले दिन दस्तावेजों के सत्यापन और शुल्क जमा करने की प्रक्रिया पूरी होगी। दूसरे दिन सीटों का आवंटन होगा। ऐसे में विद्यार्थियों को दो दिन शहर में रुकना होगा। काउंसिलिंग के समय विद्यार्थी को सभी संबंधित प्रमाण पत्रों के साथ दस हजार रुपये का डिमांड ड्राफ्ट लेकर आना होगा। काउंसिलिंग के संबंध में विस्तृत जानकारी यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। रिक्त सीटों के लिए काउंसिलिंग का दूसरा चरण चार जुलाई से शुरू होगा। वहीं 28 जून को एमसीए, 29 जून को एमबीए और 30 जून तथा एक जुलाई को बीटेक लैटरल एंट्री डिप्लोमा धारकों का प्रवेश होगा।
विज्ञापन


ये दस्तावेज रखें साथ
एडमिट कार्ड, एडमिशन टेस्ट की मार्कशीट, हाईस्कूल सर्टिफिकेट, चरित्र प्रमाण पत्र के साथ आरक्षण की मांग से जुड़े प्रपत्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed