{"_id":"5946998b4f1c1b85788b4661","slug":"141497799051-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांड़ के हमले में घायल बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांड़ के हमले में घायल बुजुर्ग की मौत
Updated Sun, 18 Jun 2017 08:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर। सांड़ के हमले से घायल बुजुर्ग हफीजुल्लाह सिद्दीकी की रविवार को मौत हो गई। सिधारीपुर इलाके के हफीज्जुलाह 12 जून को करीब पौने दस बजे नमाज पढ़कर घर लौट रहे थे। अचानक तीन सांड़ एक-दूसरे से लड़ते हुए भागने लगे। उनमें से एक ने हफीज्जुलाह पर पीछे से हमला कर दिया। इससे वह सिर के बल गिर पड़े और फिर उठ नहीं सके। स्थानीय लोग उन्हें स्थानीय अस्पताल ले गए, जहां से उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया। पार्षद जुबेर अहमद ने बताया कि हमले के बाद से ही उनकी स्थिति खराब बनी हुई थी। रविवार देर शाम उनकी मौत हो गई। अपने पीछे वह पत्नी, दो बेटे और बेटियां छोड़ गए हैं। जुबेर ने कहा कि नगर निगम को छुट्टा घूम रहे सांड़ को पकड़ने के इंतजाम करने होंगे। पहले भी सांड़ के हमले में कई लोगों की मौत हो चुकी है।
पिछले साल सांड़ के हमले की घटना
20 जनवरी- नरसिंहपुर वार्ड के निजामपुर में एक व्यक्ति की मौत
26 जनवरी- घंटाघर में बाइक सवार युवक घायल
28 जनवरी- गीता प्रेस रोड पर हमले में घायल व्यक्ति की मौत
01 फरवरी- नरसिंहपुर में एक डॉक्टर की छत पर गाय चढ़ी
02 फरवरी- धर्मशाला बाजार में व्यापारी जख्मी
10 फरवरी- शेषपुर में डॉक्टर और आर्यनगर में महिला जख्मी
21 फरवरी- सिधारीपुर में सांड़ के हमले में बुजुर्ग रफीउद्दीन अंसारी घायल
इस साल
8 जून- कचहरी के पास वकील घायल
10 जून- नार्मल टैक्सी स्टैंड के पास राहगीर घायल
12 जून- सिधारीपुर में हफीजुल्लाह सिद्दीकी पर हमला, 18 जून को निधन।