{"_id":"5dbc74e38ebc3e93a77010c7","slug":"14-injured-in-rampage-gorakhpur-news-gkp327571438","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीम का दातून तोड़ने को लेकर मारपीट, 14 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीम का दातून तोड़ने को लेकर मारपीट, 14 लोग घायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
खड्डा। चमरडीहा में नीम का दातून तोड़ने को लेकर शुरू हुई कहासुनी के बाद जमकर लाठी-डंडे चले। बीच-बचाव करने पहुंचे लोगों समेत 14 गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस घायलों को सीएससी तुर्कहा ले गई, जहां से छह लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
यहां के मदन प्रसाद व लल्लन प्रसाद में पहले से विवाद है। शुक्रवार शाम मदन के दरवाजे के पास नीम के पेड़ से लल्लन के घर का राहुल दातून तोड़ रहा था। मदन के परिवार की तरफ से एतराज के बाद विवाद हो गया। मारपीट में मदन (50), मुराती देवी (70), संतोष (31), प्रमोद (24), नरसिंह (20), सुदर्शन (17) बुरी तरह घायल हो गए। दूसरे पक्ष के बनारसी (39), लल्लन (42), राजन (40), राहुल (15), कमलावती (38), मीना (35) और ज्योति (17) घायल हैं। बीच-बचाव करने पहुंचे संतोष (30)और भूखल (60) भी गंभीर रूप से घायल हो थाने के एसआई पीके सिंह, जीत बहादुर यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और सभी घायलों को तुर्कहां सीएचसी में भर्ती कराया। सीएचसी के डॉक्टर पीएन जायसवाल ने बताया कि गंभीर रूप से घायल छह लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। अन्य का इलाज चल रहा है। एसआई पीके सिंह ने बताया कि छोटी सी बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट की सूचना पर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राथमिकता इनका इलाज है, इसके बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी ।