{"_id":"5ccf2ce5bdec22071a387df6","slug":"131557081317-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेस्त्रां पर गिरा छत का छज्जा, तीन जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेस्त्रां पर गिरा छत का छज्जा, तीन जख्मी
Mon, 06 May 2019 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2019 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। रेलवे स्टेशन गेट नंबर पांच के सामने स्थित एक रेस्त्रां के टीनशेड पर होटल हीलोरा की छत का छज्जा भरभरा कर गिर गया। छज्जे के गिरने के साथ ही टीनशेड नीचे आ गया और इसमें तीन लोग जख्मी हो गए। संयोग ही था कि उस समय रेस्त्रां में ज्यादा लोग नहीं थे। कर्मचारियों को भी ज्यादा चोटें नहीं आईं और इलाज के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। उधर, हादसे के बाद होटल कर्मचारी फरार हो गए। रेस्त्रां मालिक की ओर से पुलिस में तहरीर दी गई है।
रेलवे स्टेशन गेट के सामने कई होटल और रेस्त्रां चलते हैं। कई होटल ऐसे हैं जिनमें अवैध निर्माण भी हुआ है। उसी के नीचे रेस्त्रां चलने की वजह से आए दिन हादसे का खतरा बना रहता है। रविवार की दोपहर अचानक होटल हीलोरा का छज्जा गिर गया और यह हादसा हुआ। टीनशेड गिरने से रेस्त्रां कर्मचारी अजय, जाहिद और कुशीनगर के शिवकुमार को मामूली चोट आई थी।
नोट: आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।