फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   तेंदुआ----स्टोरी

बाकी रेंज का नहीं था भूख से मरा तेंदुआ : रेंजर

Sat, 23 Mar 2019 11:39 PM IST
Maharajganj Published by: राकेश पांडेय Updated Sat, 23 Mar 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
तेंदुआ----स्टोरी
कहा, पनियरा बाकी रेंज में नहीं है कोई तेंदुआ, अन्य रेंज से आने की जताई आशंका - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। धवई बीट में समय माता स्थान के सामने चिलुआ नाले में भूख की वजह से दम तोड़ने वाला तेंदुआ पनियरा बाकी रेंज का नहीं था। यह कहना है रेंज के वन क्षेत्राधिकारी विजय कुमार श्रीवास्तव का। उनके मुताबिक बाकी रेंज में एक भी तेंदुआ नहीं है। मृत मिला तेंदुआ किसी अन्य रेंज से यहां आया होगा और घायल होने की वजह से भूख-प्यास से यहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

पनियरा बाकी रेंज के धवई बीट में चिलुआ नाले में शुक्रवार को तेंदुए मरा पाया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में तेंदुए की मौत भूख-प्यास से होने की पुष्टि हुई। बताया गया था कि तेंदुए की मौत 72 घंटे पहले हुई थी। उसका आगे का दाहिना पैर टूटा हुआ था। इस वजह से वह शिकार करने में असमर्थ था। शनिवार को पनियरा बाकी रेंज के रेंजर विजय कुमार श्रीवास्तव से जब तेंदुओं के संरक्षण की व्यवस्था के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि बाकी रेंज में एक भी तेंदुआ नहीं है। भूख से मरने वाला तेंदुआ इस रेंज का नहीं था। वह किसी अन्य रेंज से भटककर यहां आ पहुंचा था और यहां भूख से उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

साहब को नहीं पता रेंज में कितने वनकर्मी हैं
- गोरखपुर वन प्रभाक के पनियरा बाकी रेंज के वन क्षेत्राधिकारी (रेंजर) विजय कुमार श्रीवास्तव ने एक सवाल के जवाब में कहा कि उन्हें इस बात की सटीक जानकारी नहीं है कि रेंज में कितने वनकर्मी तैनात हैं। फाइल देखने के बाद ही वह यहां तैनात वनकर्मियों की संख्या बता पाएंगे। श्रीवास्तव से पूछा गया था कि बाकी रेंज में वन्यजीवों की निगरानी और अन्य कार्यों के लिए कितने वनकर्मी तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोरखपुर वन प्रभाग के रेंज
- इस वन प्रभाग में फरेंदा रेंज, बाकी रेंज और कैंपियरगंज रेंज शामिल हैं। इस रेंज के जंगल काफी घने हैं, जो वन्यजीवों के रहने के अनुकूल हैं।
सोहगीबरवां वन्यजीव प्रभाग के रेंज
- इस वन्यजीव प्रभाग में कुल सात रेंज हैं। इनमें लक्ष्मीपुर, चौक उत्तरी, चौक दक्षिणी, मधवलिया, पकड़ी, निचलौल, शिवपुर रेंज शामिल हैं। यहां कुल 120 वनकर्मी तैनात हैं। वर्तमान में इस वन्यजीव प्रभाग में चार बाघ और 35 तेंदुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed