{"_id":"5c8aa024bdec2213ef2d189e","slug":"131552588836-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की चपेट में आने से घायल युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की चपेट में आने से घायल युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रक की चपेट में आने से घायल युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
नौतनवां। सोनौली-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भुंडी बाईपास चौराहे के समीप बुधवार की देर रात सोनौली की तरफ जा रहे ट्रक की चपेट में आने से घायल युवक की देर रात इलाज के लिए लखनऊ जाते समय रास्ते में मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
कस्बे के राजेंद्रनगर निवासी अनिल यादव (32) अपने पूरे परिवार के साथ भुंडी मोहल्ले में एक रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने गए थे। देर शाम वह सड़क पार कर चाय की दुकान में गए थे और वहां से अपने रिश्तेदार के घर जा रहे थे। इसी बीच सोनौली की तरफ केला लादकर जा रहे ट्रक से टक्कर लग गई। इस हादसे में अनिल गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर आसपास के लोगों की भारी भीड़ जुट गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। इससे आक्रोशित लोगों ने ट्रक में तोड़फोड़ भी की। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया। घायल युवक को परिजन बनैलिया चौराहे के समीप स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में ले गए। जहां डॉक्टरों ने घायल को मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। अनिल के बडे़ भाई पप्पू यादव ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख पीजीआई लखनऊ रेफर कर दिया। देर रात लखनऊ ले जाते समय रास्ते में अनिल की मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। चौकी प्रभारी नीरज राय ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।