{"_id":"5c44c1d6bdec2211a00c6edb","slug":"131548009942-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब केंद्र व्यवस्थापकों की भी होगी मॉनिटरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब केंद्र व्यवस्थापकों की भी होगी मॉनिटरिंग
Mon, 21 Jan 2019 12:15 AM IST
ajay Kumar
Gorakhpur, Uttar Pradesh, India
Gorakhpur, Uttar Pradesh, India
Published by: ajay Kumar
Updated Mon, 21 Jan 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
up board 2019
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं को और पारदर्शी बनाए जाने के लिए यूपी बोर्ड ने स्वकेंद्र पर अब एक बाहरी अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक तैनात करने का फैसला लिया है। ये व्यवस्थापक केंद्राध्यक्ष के कामों की निगरानी के साथ-साथ उनके द्वारा हस्ताक्षर किए जाने वाले अहम दस्तावेज पर भी अपने हस्ताक्षर करेंगे। इसके साथ ही कम से कम 50 प्रतिशत स्टाफ बाहरी रखे जाएंगे।
पिछले सत्र में बोर्ड परीक्षाओं के दौरान बालिकाओं के लिए बनी स्वकेंद्र प्रणाली के अंतर्गत नकल की शिकायत मिली थी। खासकर इसमें केंद्राध्यक्षों की भूमिका को कटघरे में खड़ा किया गया था। इससे सबक लेते हुए बोर्ड ने नई नियमावली जारी कर दी है। विशेषज्ञों की मानें तो इससे स्वकेंद्रों पर नकल रोकने में काफी मदद मिलेगी।

200 से अधिक हैं स्वकेंद्र
यूपी बोर्ड की परीक्षाओं के लिए जिले में 211 केंद्र बनाए गए हैं। इसमें कुल 1,51,689 अभ्यर्थी शामिल होंगे। इसमें हाईस्कूल के 81795 और इंटर के 69894 अभ्यर्थी है। 211 केंद्रों में से 200 से अधिक केंद्र बालिकाओं के लिए स्वकेंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन