फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से मुसहरों एवं वन ग्राम वासियों को मिलेगी सुविधा

स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से मुसहरों एवं वन ग्राम वासियों को मिलेगी सुविधा

Sun, 20 Jan 2019 12:35 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jan 2019 12:35 AM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से मुसहरों एवं वन ग्राम वासियों को मिलेगी सुविधा
वनटांगिया, मुसहरों को मिलेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। जिले के 18 वनग्रामों और 37 मुसहर गांवों में स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे। शिविर के माध्यम से वनटांगियां व मुसहर समाज के लोगों सरकार की तरफ से संचालित स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ दिया जाएगा। शिविर में स्वास्थ्य परीक्षण कर मरीजों को दवाएं भी वितरित की जाएंगी। शिविर के लिए ग्रामवार तिथि निर्धारित कर दी गई है। शिविर में विभिन्न प्रकार मरीजों को चिह्नित कर पंजीकरण भी किया जाएगा।

वनटांगियां व मुसहर गांवों के विकास के साथ ही यहां के लोगों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना मुख्यमंत्री की प्राथमिकता में है। इसी निर्देश के क्रम में स्वास्थ्य विभाग जिले के सभी 18 वनग्रामों व 37 मुसहर गांवों के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए शिविर लगाएगा। एसीएमओ डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की तरफ से 21 जनवरी को मुसहर गांव तिलकवनिया, नक्शा बक्शा, सबया, डोमा, पैकौली, कलनही, तथा वनग्राम भारीवैसी, खुर्रमपुर, चेतरा नर्सरी, बरंवा चंदनचाफी, बेलासपुर, हथिअहवा, अचलगढ़ में शिविर लगेगा। इसी तरह 22 जनवरी को वनग्राम सुरपार बीट नर्सरी, दौलतपुर, तिनकोनिया व मुसहर गांव दुबौलिया, बरगदही, गांधी नगर, रामनगर, सेमरहना शिविर लगेगा। इसके अलावा 24 जनवरी को मुसहर गांव फुलमनहां, मुसहर टोला, तिलवारी, करमहिया में शिविर लगाया जाएगा। अगले दिन 25 जनवरी को मुसहर गांव खेसरारी, पिपरपाती, बरहवा, तथा वनग्राम कंपार्टमेंट नंबर 26 व 27 तथा वनग्राम कांध में शिविर लगाया जाएगा। इसी प्रकार 26 जनवरी को वनग्राम कंपार्टमेंट नंबर 28 तथा मुसहर गांव गेड़हवा, बैरा टोला और 28 जनवरी को मुसहर गांव के भेड़िहारी, कटान टोला में शिविर लगेगा। इसी प्रकार 29 जनवरी व 4 फरवरी के बीच अन्य मुसहर व वन ग्रामों में शिविर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed