{"_id":"5bc8dd22bdec226993577ef6","slug":"131539890466-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान रैली में आएंगे पीएम मोदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान रैली में आएंगे पीएम मोदी
Tue, 15 Jan 2019 01:04 AM IST
ajay Kumar
Gorakhpur, Uttar Pradesh, India
Gorakhpur, Uttar Pradesh, India
Published by: ajay Kumar
Updated Tue, 15 Jan 2019 01:04 AM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
गोरखपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 फरवरी को गोरखपुर के फर्टिलाइजर मैदान में किसान रैली करेंगे। रैली में पांच लाख किसानों को लाने का लक्ष्य है। इसी सिलसिले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को प्रस्तावित रैली स्थल फर्टिलाइजर मैदान का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा का दो दिवसीय (23-24 फरवरी) राष्ट्रीय किसान अधिवेशन गोरखपुर में होगा। भाजपा के राष्ट्रीय किसान अधिवेशन में देशभर के पांच हजार से ज्यादा किसान हिस्सा लेंगे। इसका उद्घाटन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। फर्टिलाइजर मैदान में ही किसानों के रहने, खाने का इंतजाम किया जाएगा। सभी राज्यों के जिलाध्यक्ष, जिला मंत्री भी किसान अधिवेशन में हिस्सा लेंगे।
अंतिम दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली होगी। यह रैली आगामी लोकसभा चुनाव के एलान से ठीक पहले होगी, ऐसे में प्रधानमंत्री की तरफ से किसान हित में बड़े एलान की संभावना है। निरीक्षण के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र दत्त शुक्ल, प्रदेश मंत्री कामेश्वर सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष डॉ. सत्येंद्र सिन्हा, विश्वजितांशु सिंह आशू, मनोज सिंह, बृजेश सिंह, गोपेश्वर नाथ त्रिपाठी, सबल सिंह, बृज किशोर राय, वीरेंद्र नाथ पांडेय और संतराज शर्मा मौजूद रहे।