फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   यूनिवर्सिटी में विधि प्रथम वर्ष में प्रवेश एक अगस्त से

यूनिवर्सिटी में विधि प्रथम वर्ष में प्रवेश एक अगस्त से

Mon, 23 Jul 2018 10:08 PM IST
Updated Mon, 23 Jul 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
यूनिवर्सिटी में विधि प्रथम वर्ष में प्रवेश एक अगस्त से
विधि प्रथम वर्ष में प्रवेश एक अगस्त से
विज्ञापन

गोरखपुर यूनिवर्सिटी : कटऑफ जारी, सात अगस्त तक चलेगी प्रवेश प्रक्रिया
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। गोरखपुर यूनिवर्सिटी में विधि प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए कट ऑफ मेरिट जारी कर दिया गया है। एक अगस्त से प्रवेश विधि संकाय भवन में होगा। प्रवेश के समय अभ्यर्थियों को आधार कार्ड या कोई पहचान पत्र लाना अनिवार्य है।
यूनिवर्सिटी विधि विभाग के प्रवेश समिति संयोजक प्रो जितेंद्र मिश्र ने बताया कि सामान्य वर्ग में 264 अंक या इससे अधिक अंक वालों का प्रवेश एक अगस्त को नौ बजे से होगा। प्रतीक्षा सूची में 231 अंक या इससे अधिक अंक पर प्रवेश दो अगस्त को, सामान्य वर्ग छात्राओं का प्रवेश तीन अगस्त को 220 अंक या इससे अधिक का प्रवेश होगा। तीन अगस्त को ही दोपहर 12 बजे से एक बजे तक सामान्य वर्ग में विशेष श्रेणी के अभ्यर्थियों और दोपहर एक बजे से तीन बजे तक सामान्य वर्ग के ऐसे अभ्यर्थियों का प्रवेश होगा, जो प्रवेश समिति के सामने उपस्थित हो चुके हैं और किसी कारण से प्रवेश नहीं ले सके।
विज्ञापन

---
अन्य पिछड़ा वर्ग
चार अगस्त : (सुबह 9 बजे से 11 बजे) 233 अंक या इससे अधिक, 11.30 से तीन बजे तक प्रतीक्षा सूची के 190 अंक या इससे अधिक अंक।
पांच अगस्त : (सुबह 9 बजे से 2 बजे) प्रतीक्षा सूची में 179 अंक या इससे अधिक अंक पाने वाली छात्राओं व विशेष श्रेणी की छात्राओं का प्रवेश।
अनुसूचित जाति
छह अगस्त : (सुबह 9 बजे से 1 बजे) 168 अंक या इससे अधिक, विशेष श्रेणी के अभ्यर्थियों का प्रवेश। दोपहर एक बजे से प्रतीक्षा सूची के 107.50 अंक या इससे अधिक।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनुसूचित जनजाति
छह अगस्त : (सुबह 9 बजे से 11 बजे) 157 अंक या इससे अधिक तथा विशेष श्रेणी के अभ्यर्थी। दोपहर एक बजे से तीन बजे तक सीटें रिक्त होने पर प्रतीक्षा सूची के सभी अभ्यर्थी।

अनुसूचित जाति एवं जनजाति
सात अगस्त : (सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे) सभी छात्राएं एवं विशेष श्रेणी की सभी छात्राएं। प्रवेश समिति के सामने उपस्थित होने वाले अभ्यर्थी जो किसी कारण वश प्रवेश नहीं ले सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed