{"_id":"5b3149564f1c1bf46e8b990d","slug":"131529956694-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री के लिए बने तीन सेफ हाउस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री के लिए बने तीन सेफ हाउस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Tue, 26 Jun 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
pm modi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर स्वास्थ्य महकमा पूरी तरह अलर्ट है। पीएम की गोरखपुर से मगहर तक की यात्रा के दौरान किसी भी चिकित्सकीय आपात स्थिति से निपटने के लिए तीन सेफ हाउस बनाए गए हैं। पहला सेफहाउस एयरपोर्ट, दूसरा जिला अस्पताल और तीसरा मेडिकल कॉलेज में बनाया गया है।
आठ डॉक्टरों की टीम के साथ दो एंबुलेंस भी तैनात की गईं हैं। इसमें एक टीम प्रधानमंत्री की फ्लीट में शामिल रहेगी। इसी तरह प्रधानमंत्री के ब्लड ग्रुप ए पॉजिटिव का 10 यूनिट खून भी सुरक्षित रखा गया है। सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी का कहना है कि पीएम के आगमन को लेकर विभाग की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।
प्रधानमंत्री 28 जून की सुबह 9:55 बजे गोरखपुर एयरपोर्ट पर उतरेंगे। यहां राज्यपाल राम नाईक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पीएम का स्वागत करेंगे। यहां से पीएम, राज्यपाल और सीएम तीनों सेना के हेलीकाप्टर से मगहर जाएंगे। रैली के बाद प्रधानमंत्री 12.40 बजे गोरखपुर एयरपोर्ट आएंगे।