{"_id":"5b2d4f364f1c1b2b428b6473","slug":"131529696054-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य कर्मियों ने किया 19 से हड़ताल का एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य कर्मियों ने किया 19 से हड़ताल का एलान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Sat, 23 Jun 2018 01:19 AM IST
विज्ञापन
हड़ताल
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। पुरानी पेंशन बहाली समेत 11 लंबित मांगों के समर्थन में राज्य कर्मचारियों ने 19 जुलाई से आंदोलन का एलान किया है। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव और महामंत्री अश्वनी कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में शुक्रवार को डिप्लोमा इंजीनियर संघ भवन में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया।
अध्यक्ष एवं महामंत्री ने बताया कि पुरानी पेंशन बहाली, 50 वर्ष की आयु पूरी करने वाले कर्मचारियों की अनिवार्य सेवानिवृत्ति के मामले में पारदर्शिता बरतने, कैशलेस चिकित्सा सुविधा देने समेत 11 समस्याओं के निराकरण के लिए मुख्यमंत्री ने छह माह का समय मांगा था। नौ महीने बीत गए मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिससे मजबूर होकर आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ रहा है।
उन्होंने बताया कि आंदोलन के तहत 19 जुलाई को सभी जिले में धरना-प्रदर्शन व रैली होगी। 20 से 22 अगस्त तक कार्य बहिष्कार और धरना तथा चार अक्टूबर को प्रदेश स्तर पर महारैली और 22, 23 व 24 अक्टूबर को महा हड़ताल होगी। बैठक में अरुण द्विवेदी, नुजरत हुसैन, अशोक पाठक, हरि मोहन, तारकेश्वर शाही, भारतेंदु यादव, रीमा भारती, गोविंद, संजय सिंह, अनूप कुमार, कृष्ण मोहन गुप्ता, महेंद्र प्रसाद, विजय शर्मा, रामधनी पासवान समेत कई कर्मचारी मौजूद रहे।