फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   वंशवाद, जातिवाद की राजनीति के दिन लदे : योगी

वंशवाद, जातिवाद की राजनीति के दिन लदे : योगी

Sat, 10 Mar 2018 10:20 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Sat, 10 Mar 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
वंशवाद, जातिवाद की राजनीति के दिन लदे : योगी
याेगी आदित्यनाथ। - फोटो : Amar Ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार देरशाम गोरखनाथ मंदिर पहुंचे और सपा-बसपा पर निशाना साधते हुए कहा कि अब वंशवाद, जातिवादी राजनीति के दिन लद गए हैं। जनता अब विकास और सुशासन पर विश्वास करती है। इसी नाते 2014 के लोकसभा और 2017 के यूपी विधानसभा चुनाव में भाजपा को बड़ी जीत मिली।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि बसपा ने भले ही सपा को समर्थन दिया है लेकिन उसके कार्यकर्ता गेस्ट हाउस कांड नहीं भूले हैं। वह अपनी नेता को अपमानित करने वालों को सबक जरूर सिखाएंगे। भाजपा जातिवाद की राजनीति नहीं करती है। पूरा प्रदेश मेरा परिवार है। उपेंद्र शुक्ला ही नहीं, हर कोई मेरा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर चुनाव में परीक्षा होती है। भाजपा गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा क्षेत्र का उपचुनाव गंभीरता से लड़ रही है। दोनों सीटों पर बड़े अंतर से जीत मिलेगी। निकाय चुनाव के बाद कानपुर देहात के सिकंदरा विधानसभा सीट पर उपचुनाव हुआ थे, उसमें भाजपा ने जीत दर्ज की थी। उस चुनाव में भी बसपा ने प्रत्याशी नहीं उतारा था। सपा, बसपा को जब जनता ने मौका दिया था, तब लूट-खसोट मचाई गई थी। अब सत्ता में आने के लिए तड़प रहे हैं। यह जनता जानती है।
विज्ञापन


मानव सूचकांक की निचली सूची में यूपी के आठ जिले
मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार की तरफ से जारी मानव सूचकांक के निचले स्तर के सूची में देश के 108 जिले हैं। इनमें आठ जिले यूपी के हैं। बस्ती मंडल का सिद्धार्थनगर भी मानव सूचकांक के निचले स्तर की सूची में है। श्रावस्ती, बहराइच, बलरामपुर, सोनभद्र, चित्रकूट और चंदौली जिला भी इस सूची में है। माना जाता है कि ये जिले अति पिछड़े हैं। विकास कम होने के कारण ही सूचकांक खराब होता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्वांचल के छह, सेंट्रल यूपी और बुंदेलखंड से संबंधित इन जिलों में विकास कार्य तेज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री की निश्चित मतदान की अपील
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर और फूलपुर की जनता से निश्चित मतदान की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र का उत्सव है। वोटर लिस्ट में शामिल हर मतदाता को वोट डालने का अधिकार है। यही तो ऐसा अधिकार है, जिसमें सभी का मत बराबर होता है। चाहे राजा हो या रंक। इसमें कोई छुआछूत और ऊंच-नीच का भेदभाव नहीं होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed