{"_id":"5a67951c4f1c1b90268b6144","slug":"131516737820-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में नहीं दिखाई जाएगी ‘पद्मावत’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर में नहीं दिखाई जाएगी ‘पद्मावत’
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Wed, 24 Jan 2018 01:43 AM IST
विज्ञापन
Padmawat
देशभर में विरोध प्रदर्शन और हंगामे को देखते हुए गोरखपुर के सिनेमाहॉल मालिकों ने 25 जनवरी से फिल्म पद्मावत को चलाने से इंकार कर दिया है। तीन स्क्रीन वाले सिटी मॉल के प्रबंधक ने एसआरएस समूह को पत्र लिखकर फिल्म चला पाने में असमर्थता जताई है। साथ ही कहा कि दूसरी फिल्म भेज दें ताकि 25 जनवरी से उसे प्रदर्शित किया जा सके।
पद्मावत फिल्म देशभर के सिनेमा हॉलों में 25 जनवरी को प्रदर्शित की जानी है। इससे पहले ही गोरखपुर के सिनेमा हॉल मालिकों ने तगड़ा झटका दिया और फिल्म दिखाने से ही इंकार कर दिया। शहर का सिटी मॉल एसआरएस समूह से जुड़ा है। इस मॉल में फिल्म पद्मावत को चलाने का शेड्यूल मिला था लेकिन विरोध प्रदर्शन और हंगामे की आशंका के मद्देनजर प्रबंधन ने अपना फैसला वापस ले लिया।
विज्ञापन
माया सिने प्लेक्स में भी इंकार किया
हमने तय किया है कि 25 जनवरी से फिल्म नहीं चलाएंगे। जब स्थिति सामान्य होगी तो देखा जाएगा। फिल्म वितरक ने संपर्क किया था लेकिन हॉल और दर्शकों की सुरक्षा से हम खिलवाड़ नहीं कर सकते।
- मोहित अग्रवाल, मालिक, माया सिनेप्लेक्स
इन सिनेमाहॉलों में अभी संशय
विजय पिक्चर पैलेस में मरम्मत का काम चल रहा है। ऐसे में मार्च तक फिल्में नहीं प्रदर्शित की जाएंगी। जुबली टाकीज में भी फिल्म चलाने पर संशय है। मैनेजर आरए सिंह ने कहा कि पद्मावत को चलाने का फैसला अभी नहीं लिया गया है। किसी वितरक ने संपर्क भी नहीं साधा है। यूनाइटेड सिनेमा हॉल के विजय गुप्ता ने कहा कि फिल्म चलाने पर संशय है। इस सिलसिले में बुधवार को अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

मैनेजर कमलेश सोमानी ने बताया कि सिनेमा हॉल के निचले हिस्से में दुकानें हैं। व्यापारी और खरीदार रोज आते हैं। ऐसी स्थिति में फिल्म को लेकर खतरा नहीं उठा सकते। गत रविवार को क्षत्रिय समाज के तमाम लोग सिटी मॉल आए थे। मॉल के बाहर उन्होंने फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली का पुतला फूंका था। साथ ही फिल्म न दिखाने की हिदायत दी थी। ऐसे में फिल्म लगाकर खरीदार, व्यापारी की सुरक्षा से खिलवाड़ नहीं किया जा सकता। हरियाणा के एक मॉल में तोड़फोड़ हो चुकी है। यदि इसकी पुनरावृत्ति गोरखपुर में हुई तो बड़ा नुकसान उठाना पड़ेगा।