फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   शारदे की श्रद्धा में झुके शहरियों के सिर

शारदे की श्रद्धा में झुके शहरियों के सिर

Tue, 23 Jan 2018 01:29 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Tue, 23 Jan 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
शारदे की श्रद्धा में झुके शहरियों के सिर
वसंत पंचमी पर कई कार्यक्रम हुए। - फोटो : Amar Ujala
वसंत पंचमी पर शहर के मंदिरों में रौनक रही। दिन भर दर्शन-पूजन का सिलसिला चलता रहा। स्कूल-कॉलेजों में मां सरस्वती की विधिविधान से पूजा हुई। कहीं अखंड जाप का हुआ तो कहीं काव्य गोष्ठी के जरिये विद्या और कला की अधिष्ठात्री देवी मां शारदे को नमन किया गया।
विज्ञापन


सहारा इस्टेट के वृंदावनी अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों ने मूर्ति स्थापित करके सरस्वती पूजा की। मां शारदे की प्रतिमा का बुधवार को विसर्जन होगा। पूजन में राजेश निषाद, ऊषा निषाद, प्रीति निषाद, प्रिंस निषाद, रेनू तिवारी, श्यामा शर्मा, सुरेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे। सरस्वती शिशु मंदिर पूर्व माध्यमिक विद्यालय प्रेमचंदनगर में सरस्वती पूजन के बाद मातृ-पितृ सम्मेलन का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि डॉ. दिनेश मणि त्रिपाठी ने आयोजन की सराहना की। प्रधानाचार्य संतोष दुबे के साथ स्टाफ, विद्यार्थी और अभिभावक मौजूद रहे। चंद्रकांति रमावती देवी आर्य महिला पीजी कॉलेज में वसंत पंचमी एवं निराला जयंती एक साथ मनाई गई। मुख्य अतिथि गोरखपुर यूनिवर्सिटी के हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. प्रेमव्रत तिवारी ने कहा कि निराला राग और विराग के कवि थे। प्राचार्य डॉ. अर्पणा मिश्रा, प्रवक्ता डॉ. सुमन सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित किया। भारत विकास परिषद की महिला शाखा की ओर से कृति कल्चर संस्थान पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के जरिये मां शारदे को नमन किया गया। सचिव डॉ. उषा कुमार, कार्यक्रम संयोजिका रीता अग्रवाल, सुनीशा श्रीवास्तव आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन


डीवीएनपीजी कॉलेज में पुजारी अवधेश तिवारी ने पूजन कराया। इसके बाद गोष्ठी का भी आयोजन हुआ। इसे प्रो. विनोद कुमार सिंह, मानवेंद्र कुमार त्रिपाठी, डॉ. प्रवीन कुमार सिंह ने संबोधित किया। महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज में नर्वदेश्वर शाही की अगुवाई में सरस्वती पूजन एवं निराला जयंती कार्यक्रम का आयोजन हुआ। ओमप्रकाश त्रिपाठी, डॉ. संजय सिंह आदि ने इसे संबोधित किया। सरस्वती बालिका विद्यालय सूर्यकुंड में वाद्ययंत्र पूजन और हवन के जरिये मां सरस्वती को नमन किया गया। प्रधानाचार्य डॉ. सरोज तिवारी ने सभी को पर्व की शुभकामनाएं दीं। सरस्वती विद्या मंदिर आर्यनगर में सरस्वती प्रतिमा पर पुष्पांजलि के बाद सरस्वती वंदना गाकर वसंत पंचमी मनाई। गायत्री पीठ के परिब्राजक इंद्रजीत मिश्र एवं अवनीन्द्र पांडेय ने गायत्री मंत्रोच्चार के बीच पूजन संपन्न कराया। संस्थान प्रमुख शिवजी सिंह, प्राचार्या डॉ. रीना त्रिपाठी, हरेकृष्ण सिंह, विष्णु प्रताप सिंह, रजनी मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लालडिग्गी स्थित स्पर्श राजकीय दृष्टिबाधित इंटर कॉलेज में वसंत पंचमी पर नवनिर्मित सरस्वती मंदिर को जनता को समर्पित किया गया। यहां के छात्र ज्ञान प्रकाश शर्मा और मुन्ना मौर्य के संकल्प से इस मंदिर का निर्माण हुआ। पीडी जैन, अमलेश पांडेय, प्राचार्य हरिश्चंद्र शुक्ल आदि मौजूद रहे। यूथ युटिल वेलफेयर एसोसिएशन ने मोती जेल हरिजन बस्ती के बच्चों के बीच सरस्वती पूजन के साथ धूमधाम से वसंत पंचमी मनाई गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष रत्नेश कुमार तिवारी, रिचा मिश्रा, सुकन्या सिंह, विकास श्रीवास्तव, इस्लाम मोहम्मद आदि मौजूद रहे। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने विश्व संवाद केंद्र पर सरस्वती पूजन किया। इस मौके पर अध्यक्ष डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह, मंत्री घनश्याम गुप्त, कोषाध्यक्ष सुशील दत्त मिश्र आदि मौजूद रहे।

बच्चों ने कराया विद्यारंभ संस्कार
श्री वेदमाता गायत्री ट्रस्ट में बच्चों ने वसंत पंचमी पर विद्यारंभ संस्कार कराया। वसंत पंचमी पर यहां प्रात: पूजन का आयोजन हुआ। इसके साथ ही अखंड जप की पूर्णाहुति हुई। फिर गायत्री महायज्ञ परिव्राजक गिरिजेश पटेल, कैलाश चौहान, राजेंद्र सिंह ने संपन्न कराया। अच्युतानंद शर्मा समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु कार्यक्रम में शामिल हुए। पंडित ठाकुर प्रसाद त्रिपाठी किसान डिग्री कॉलेज आभूराम तुर्कवलिया में डॉयरेक्टर ईएएन त्रिपाठी और प्राचार्य केएम पाठक के नेतृत्व में सरस्वती पूजन का आयोजन हुआ।

गो पूजन कर किया सरस्वती पूजन
नौसड़ स्थित पशु पक्षी सेवाश्रम में गो पूजन से वसंत पंचमी मनाई गई। मुख्य अतिथि नगर आर्य समाज अध्यक्ष प्रहलाद गुप्ता ने कहा कि प्राचीन काल में हर गुरुकुल में गौशाला होती थी। प्रत्येक विद्यालय में गौशाला होनी चाहिए, इससे बच्चे गोसेवा को प्रेरित होंगे। उन्होंने कहा कि गोसेवा से बुद्धि बढ़ेगी। इस मौके पर पूर्व पार्षद लालचंद यादव, पूर्व पशुधन प्रसार अधिकारी वैरागी वरुण आदि मौजूद रहे।

युवा कवियों ने पेश की रचनाएं
संस्कार भारती की ओर से वैष्णवी लॉन में वसंत पंचमी एवं निराला जयंती पर युवा कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि विश्व हिंदू परिषद के महानगर अध्यक्ष विजय खेमका ने इसका शुभारंभ मां शारदे के चित्र के सम्मुख दीप जलाकर किया। मिनाक्षी शुक्ला ने सरस्वती वंदना पेश की। डॉ. चेतना पांडेय, सविता वर्मा, ऋषभ पांडेय, करन त्रिपाठी, डॉ. चारुशिला सिंह आदि ने कविताओं से खूब तालियां बटोरीं।


कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया पर्व
हरसेवकपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वसंत पंचमी मनाई। शुभारंभ पूर्व जिला महासचिव मुहम्मद अशरफ आलम खां ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। सेवादल के प्रदेश संगठन सचिव राम अवतार गौड़, संतोष कुमार, आरपी पटेल, विश्वम्भर यादव, गिरिजेश तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed