फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   गुरु गोरखनाथ कालेज आफ नर्सिंग पूर्वांचल की बड़ी उपलबिध

नारों तक नहीं है महिला सशक्तीकरण : सीएम

Sun, 21 Jan 2018 09:59 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Sun, 21 Jan 2018 09:59 PM IST
विज्ञापन
गुरु गोरखनाथ कालेज आफ नर्सिंग पूर्वांचल की बड़ी उपलबिध
योगी आदित्यनाथ। - फोटो : Amar Ujala
गुरु गोरखनाथ कॉलेज ऑफ नर्सिंग के दीक्षांत समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार ने महिला सशक्तीकरण को नारों तक ही नहीं रहने दिया बल्कि इसे जमीन पर उतारा है। तमाम महिलाएं स्वरोजगार अपनाकर स्वावलंबी बन चुकी हैं।
विज्ञापन


दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार मेें आयोजित समारोह में बीएससी नर्सिंग, एएनएम और जेएनएम की छात्राओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री की अगुवाई में महिला सशक्तीकरण का काम तेजी से चल रहा है। मेक इन इंडिया हो या स्टैंड अप इंडिया, इन सबसे महिलाओं को बल मिला है। वह स्वरोजगार अपनाकर स्वावलंबी बन रही हैं। जो महिलाएं उद्योग लगाना चाहती हैं, वे आसान किस्तों पर बैंक से लोन ले सकती हैं। महिला कल्याण के लिए ही उज्ज्वला योजना शुरू की गई। अब तक आठ करोड़ परिवारों को मुफ्त गैस कनेक्शन दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि नर्सिंग का क्षेत्र बड़ा है। इसमें रोजगार के बेहतर अवसर हैं। अस्पतालों में प्रशिक्षित मैन पॉवर की भारी कमी है। यूपी सरकार इस क्षेत्र में अच्छा काम करेगी। नर्सिंग स्टाफ पूरा हो, इसकी व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दक्षिण भारत से लाने पड़े शिक्षक
नर्सिंग स्टाफ की कमी को सीएम ने आंकड़ों से दर्शाया। उन्होंने कहा कि गोरखपुर में नर्सिंग कॉलेज खोलना था लेकिन प्रशिक्षित शिक्षक नहीं मिल सके। इस कारण दक्षिण भारत जाना पड़ा। वहां से शिक्षक आए, तब जाकर कॉलेज खुल सका। यह गोरखपुर यूनिवर्सिटी का पहला नर्सिंग कॉलेज है। बीएससी नर्सिंग, जेएनएम और एनएनएम की डिग्री हासिल करने वाली छात्राएं आगे जाकर शिक्षक बन सकेंगी। ये भी प्रशिक्षित मैन पॉवर के रूप में अस्पताल, नर्सिंग होम में काम करेंगी। यह क्षेत्र शत-प्रतिशत रोजगार वाला होता है।


मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को कहा धन्यवाद
गुरु गोरखनाथ कॉलेज आफ नर्सिंग की स्थापना में सहयोग के लिए मुख्यमंत्री ने राज्यपाल राम नाईक को धन्यवाद दिया और कहा कि कॉलेज खोलने में कठिनाई आ रही थी, लेकिन राज्यपाल ने उसे दूर कर दिया। अब दीक्षांत समारोह में आकर उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया है। राज्यपाल को गोरखपुर महोत्सव के उद्घाटन में भी आना था, लेकिन खराब मौसम के चलते वह नहीं आ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed