{"_id":"59e4c2254f1c1bc9678b6277","slug":"131508164133-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 और 21 को पहलवानी के धुरंधर दिखाएंगे दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 और 21 को पहलवानी के धुरंधर दिखाएंगे दमखम
Updated Mon, 16 Oct 2017 08:11 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में कुसम्ही बाजार स्थित ग्रामसभा माड़ापार में 20 -21 अक्टूबर को प्रदेश स्तरीय पुरुष और महिला कुश्ती का आयोजन किया जाएगा। कुश्ती में पहली बार प्रदेश भर की नामी महिला पहलवान भी दमखम दिखाएंगी।
आयोजक पूर्व जिला पंचायत सदस्य दीपक कुमार सिंह और भारतीय कुश्ती संघ के कोच और प्रतियोगिता के संचालक चंद्र विजय सिंह ने सोमवार को प्रेसवार्ता में बताया कि प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्यमंत्री जयप्रकाश निषाद करेंगे। विश्व कुश्ती चैंपियन नरसिंह पंचम यादव की 21 अक्टूबर को प्रतियोगिता में मौजूदगी आकर्षण का केंद्र होगी। कुश्ती में 74 या उससे अधिक किलोग्राम भार वर्ग के विजेता को 15 हजार और उपविजेता को 7500 रुपये नगद इनाम दिया जाएगा। 65 किलोग्राम और 57 किलोग्राम भारवर्ग के विजेता को 10 हजार, उपविजेता को 5 हजार रुपये इनाम दिया जाएगा।