{"_id":"59d3e9bc4f1c1b9e538b57ff","slug":"131507060156-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दिन बाद खुले बैंक, उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार दिन बाद खुले बैंक, उमड़ी भीड़
Updated Wed, 04 Oct 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर।
दशहरा से गांधी जयंती तक लगातार चार दिन बैंक बंद रहने के बाद जब मंगलवार को खुले तो लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। चेक क्लियरेंस कराने, बैंक ड्राफ्ट बनवाने से लेकर रकम जमा करने और निकालने के लिए काउंटर पर लोगों की कतार लगी रही। इसके अलावा काफी संख्या में पेंशनरों ने भी बैंक का रुख किया।
मोहद्दीपुर स्थित भारतीय स्टेट बैंक में रकम जमा करने पहुंचे व्यापारी सुभाष सिंह ने कहा कि काउंटर पर काफी लंबी कतार रही। करीब पौने घंटे बाद नंबर आया। शहर के अन्य इलाकों में भी करीब-करीब ऐसी ही स्थिति बनी रही। हालांकि बैंक रोड स्थित एसबीआई की मुख्य शाखा में दोपहर दो बजे तक भीड़ खत्म हो चुकी थी। काउंटर पर इक्का दुक्का लोग नजर आए। वहीं एटीएम की स्थिति सामान्य रही।
एटीएम से 15 हजार की बजाए निकले दो हजार
भारतीय स्टेट बैंक, शाखा धर्मशाला बाजार के खाताधारक रामेश्वर मणि त्रिपाठी ने तीन अगस्त को शाहपुर स्थित एक एटीएम से 15 हजार रुपये निकालने की कोशिश की। दो हजार रुपये एटीएम से बाहर आए, शेष रुपये नहीं निकले। उन्होंने तत्काल 500 रुपये फिर से निकाला ताकि यदि रुपये फं से हों तो वे भी निकल आएं, लेकिन 500 रुपये तो निकल आए, पहले के शेष 13 हजार रुपये नहीं निकले। टोल फ्र ी नंबर पर शिकायत दर्ज करने के बाद रामेश्वर शाखा प्रबंधक से भी मिले, लेकिन कहीं से संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इस संबंध में क्षेत्रीय प्रबंधक राजेश कुमार चौधरी ने कहा कि ऐसा कभी कभी हो जाता है। ऐसी दशा में तत्काल शाखा से शिकायत करनी चाहिए। फि लहाल खाताधारक एक आवेदन मुझे दे दे, मैं इस मामले को दिखवा लेता हूं।