{"_id":"59cea1704f1c1bda538b4f9e","slug":"131506713968-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुबई में भी सराही जा रही डॉ. रेखा की पेंटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुबई में भी सराही जा रही डॉ. रेखा की पेंटिंग
Updated Sat, 30 Sep 2017 01:09 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर।
सीआरडीपीजी कॉलेज की शिक्षिका और कलाकार डॉ. रेखा रानी शर्मा की पेंटिंग सृजन दो विदेशों में देश के साथ गोरखपुर का भी नाम रौशन कर रही है। कोलर पैलेट एंड आर्ट स्युक 6 की ओर से दुबई के मॉल ऑफ अमिरात में 28 सितंबर से चल रही प्रदर्शनी में सृजन दो ने भी जगह बनाई है। प्रदर्शनी में भारत के प्रख्यात एवं उभरते कलाकारों की पेंटिंग लगी है। यह प्रदर्शनी एक अक्टूबर तक चलेगी। डॉ. रेखा रानी ने बताया कि सृजन मानसिक प्रक्रिया है, जिसमें कलाकार अपने विचारों, अपने उपायों, अपने नए विषय के साथ अपनी तुलिका से कैनवास में रंग भरता है। सृजन दो की खासियत है कि ये तुलिका और कैनवास के अटूट रिश्ते की जोरदार कहानी बयान करती है। इससे पहले भी डॉ. शर्मा की पेंटिंग लंदन, वियतनाम, नीदरलैंड में भी सराही जा चुकी है।