फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   तीन घंटे बवाल की जद में रहीं तीन सड़के

तीन घंटे बवाल की जद में रहीं तीन सड़के

Sat, 09 Sep 2017 01:07 AM IST
Updated Sat, 09 Sep 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
तीन घंटे बवाल की जद में रहीं तीन सड़के

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर।
छात्रसंघ चुनाव को लेकर हुए बवाल ने शहरियों की भी मुसीबत बढ़ा दी। तीन घंटे तक छात्रों और पुलिस के बीच झड़प चलती रही। इस वजह से शहर की तीन सड़कें प्रभावित रहीं। हॉस्टल गेट के सामने हुए पथराव से राहगीरों में भगदड़ मच गई। दोपहर डेढ़ बजे से लेकर शाम साढ़े चार तक गोरखपुर यूनिवर्सिटी से छात्रसंघ और यूनिवर्सिटी चौक से मोहद्दीपुर तक पूरी तरह से यातायात प्रभावित रहा। उधर, शाम चार बजे कैंट थाने के सामने प्रदर्शन की वजह से आधे घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा।
शहर में डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा के आगमन पर सुगम यातायात की तैयारी की गई थी, लेकिन छात्रों के बवाल के आगे सारी तैयारी फेल हो गई। डिप्टी सीएम के शहर से जाते ही बवाल मच गया और छात्र चुनाव कराने की मांग लेकर सड़क पर उतर गए। पुलिस लाठीचार्ज कर छात्रों को खदेड़ने की कोशिश करती रही लेकिन छात्र सड़क पर डटे रहे। तीन घंटे तक यूनिवर्सिटी गेट से लेकर हॉस्टल तक बवाल चलता रहा।
विज्ञापन

इनसेट
बवाल की वजह जानने को परेशान रहे लोग
सड़क पर भारी पुलिस बल की मौजूदगी हर राहगीर के मन में सवाल खड़े कर रही थी। हॉस्टल गेट के पास बेतियाहाता के राजीव पूछ पड़े कि इतनी फोर्स क्यों लगी है? कुछ ऐसा ही सवाल साकेत नगर के शिवेंद्र सिंह का भी था। कमोवेश सभी यह जानने को परेशान थे कि आखिर सड़क पुलिस छावनी में क्यों तब्दील हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
रास्ता बदल गए राहगीर
बवाल की वजह से लगे जाम में फंसे लोग रास्ता बदलकर अपने गंतव्य पर रवाना हुए। रुस्तमपुर के अरुण सिंह ने बताया कि उन्हें मोहद्दीपुर के अस्पताल में रिश्तेदार को देखने जाना था, मगर जाम की वजह से वह रेलवे स्टेशन की ओर से गए। बशारतपुर के गंगा प्रसाद मौर्य भी प्रशासनिक भवन के पास फंसे थे। किसी तरह से वह बवाल से निकले और फिर आरटीओ की ओर से मंजिल पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed