फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   इंदिरानगर, पैडलेगंज में लो वोल्टेज ने किया परेशान

इंदिरानगर, पैडलेगंज में लो वोल्टेज ने किया परेशान

Wed, 02 Aug 2017 01:46 AM IST
Updated Wed, 02 Aug 2017 01:46 AM IST
विज्ञापन
इंदिरानगर, पैडलेगंज में लो वोल्टेज ने किया परेशान

विज्ञापन
गोरखपुर।
पैडलेगंज में मंगलवार तड़के करीब चार बजे पोल पर ट्रक की ठोकर से अर्थिंग वाला तार टूट गया। इससे इंदिरानगर, पैडलेगंज समेत कई मोहल्लों में लो-वोल्टेज की समस्या खड़ी हो गई। इसके चलते आठ घंटे तक लोगों को सांसत झेलनी पड़ी। पंखा-कूलर नहीं चलने से गर्मी और उमस ने लोगों की नींद छीन ली।
एक उपभोक्ता की शिकायत पर हरकत में आए बिजली कर्मियों ने पेट्रोलिंग शुरू की। हुंडई शोरूम के पास पोल झुका और तार जमीन पर गिरा मिला। फाल्ट मिलने के बाद मरम्मत में करीब 4 घंटे का समय लग गया। इसके बाद बिजली सुचारु हुई तो लोगों ने राहत की सांस ली। अवर अभियंता संजय यादव ने बताया कि दोपहर 12 बजे तार को ठीक कराने के बाद आपूर्ति बहाल कराई गई।
विज्ञापन


संविदा कर्मियों के कांट्रेक्ट से हुई मरम्मत में देर
बिजली विभाग में संविदा कर्मियों का कांट्रेक्ट खत्म होने से पैडलेगंज में टूटे तार को दुरुस्त करने में समय लगा। नगरीय अधीक्षण अभियंता एके सिंह ने संविदा कर्मियों का कार्यकाल सुबह 10 बजे दो माह के लिए बढ़ाया जाने के बाद ही पैडलेगंज में टूटे तार को जोड़ा जा सका। विद्युत संविदा मजदूर संगठन के प्रमोद पांडेय ने बताया कि मई 2017 में ही कांट्रेक्ट समाप्त हो गया था। नगरीय अधीक्षण अभियंता ने दो माह तक कार्यकाल बढ़ाया था जो 31 को समाप्त हो गया। मंगलवार को नगरीय अधीक्षण अभियंता ने अग्रिम आदेश तक संविदा कर्मियों का कार्यकाल बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed