{"_id":"595fe21a4f1c1b30608b45bb","slug":"131499456026-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों का प्रदर्शन
Updated Sat, 08 Jul 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर।
गोरखपुर यूनिवर्सिटी में चल रही प्रवेश प्रक्रिया में बदइंतजामियों से नाराज विद्यार्थियों ने शुक्रवार कोे प्रशासनिक भवन पर हंगामा किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने यूनिवर्सिटी प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रशासनिक भवन पर ताला भी जड़ दिया।
प्रदर्शन से कई घंटो तक प्रशासनिक भवन पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। सूचना पाकर प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्य और पुलिस भी पहुंची, मगर किसी ने उन्हें वहां से हटाने की जहमत नहीं उठाई। विद्यार्थियों ने बताया कि प्रमाण पत्र के विकल्प के तौर पर अभ्यर्थी आवेदन की रसीद या शपथ पत्र के साथ प्रवेश लेने आए थे। प्रवेश समिति ने ऐसे छात्रों का प्रवेश लेने से मना कर रही थी। वहीं पिछले दो दिनों से चालान जमा नहीं होने से विद्यार्थी परेशान हैं, उनकी कोई सुधि लेने वाला नहीं है। प्रदर्शन के दौरान विद्यार्थियों का एक प्रतिनिधिमंडल कुलपति से मिला, आश्वासन पर प्रदर्शन खत्म हो गया।
इस दौरान आशीष कुमार, शिवशंकर गौड़, अखिलदेव त्रिपाठी, सुमित राय, पवन पांडेय, भाष्कर चौधरी, अमर पासवान, धमेंद्र यादव, सुमित कुमार, हर्ष सिंह, अनूप यादव, संतोष, सत्येंद्र भारती आदि मौजूद थे।