{"_id":"59514dd04f1c1b805b8b457f","slug":"131498500560-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"48 घंटे में ट्रांसफार्मर नहीं बदलने पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
48 घंटे में ट्रांसफार्मर नहीं बदलने पर होगी कार्रवाई
Updated Mon, 26 Jun 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर। पावर कार्पोरेशन के प्रबंध निदेशक ने सोमवार को विद्युत वितरण खंड पडरौना का निरीक्षण किया। एमडी ने कर्मचारियों को जरूरी निर्देश दिया और 48 घंटे में खराब ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाने पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी।
पावर कार्पोरेशन के एमडी विशाल चौधरी शाम को करीब साढ़े पांच बजे पडरौना विद्युत वितरण खंड के दफ्तर में पहुंचे। उन्होंने बताया कि लो वोल्टेज और फाल्ट से निपटने के लिए विभाग अभियान चलाकर तार और ट्रांसफार्मर बदल रहा है। खड्डा क्षेत्र के लक्ष्मीपुर में 132 केवी का उपकेंद्र बनाया जाना है। इसके लिए जमीन चिह्नित कर ली गई है। इस पर शीघ्र ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि कसया में 40 एमवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाकर सीधे मोतीराम से जोड़ दिया गया है। कुशीनगर में कुल 28 ट्रांसफार्मर खराब हैं। इसमें से 13 ट्रांसफार्मर 10 केवीए, पांच ट्रांसफार्मर 25 केवीए, आठ ट्रांसफार्मर 63 केवीए और दो ट्रांसफार्मर 100 केवीए के हैं। इन सभी खराब पड़े ट्रांसफार्मरों को अभियान चलाकर बदला जा रहा है। इसके अलावा कम क्षमता वाले ट्रांसफार्मरों की क्षमता भी बढ़ाई जा रही है। निरीक्षण के दौरान मुख्य अभियंता गोरखपुर एके सिंह, देवरिया के अधीक्षण अभियंता जेके शर्मा, विद्युत कार्यशाला के एमके गौंड़, अधिशासी अभियंता विद्युत भंडार एके सिंह, एक्सईएन पडरौना संजय यादव, एसडीओ अरविंद सिंह सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।