फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   युवक की हत्या कर शव तेजाब से जलाया

युवक की हत्या कर शव तेजाब से जलाया

Wed, 14 Jun 2017 10:23 PM IST
Updated Wed, 14 Jun 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
युवक की हत्या कर शव तेजाब से जलाया

विज्ञापन
खेसरहा (सिद्धार्थनगर )। तीन दिन पहले लापता युवक का शव बुधवार को गांव से कुछ दूरी पर झाड़ियों में क्षत-विक्षत हाल में पाया गया। चेहरा समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे हुए थे। आंखें गायब थी, सिर के बाल भी नहीं थे। शव से दुर्गंध आ रहा था। आशंका जताई जा रही है कि हत्या के बाद पहचान छिपाने के लिए चेहरे को तेजाब से जला दिया गया है। मृतक के पिता ने एक व्यक्ति पर हत्या का शक जताते हुए नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामले की छानबीन कर रही है।
सकारपार गांव निवासी हरिराम का पुत्र पिंटू (28) बीते रविवार को बीमार मां लक्ष्मिना को इलाज के लिए घर से सकारपार चौराहा स्थित एक क्लीनिक पर ले गया था। डॉक्टर की सलाह पर दवा देने के बाद मां को वहीं छोड़कर घर चला गया और फिर कुछ देर बाद घर से निकल गया। काफी देर बाद भी वह न तो डॉक्टर के क्लीनिक पहुंचा और न ही घर लौटा। परिजन पहले तो उसी दिन ससुराल में आयोजित वैवाहिक समारोह में जाने की सोच बेफिक्र रहे, मगर शाम तक वहां भी न पहुंचने की जानकारी मिली तो खोजबीन शुरू की। नाते-रिश्तेदारों के बीच खोजबीन चल रही थी, इसी बीच बुधवार की सुबह गांव से कुछ दूर सकारपार-धानी मार्ग स्थित सागौन के बाग में झाड़ियों के बीच क्षत-विक्षत शव देखा गया। सूचना पाकर एएसआई गिरीश यादव मौके पर पहुंचे। छानबीन के दौरान शव की शिनाख्त पिंटू के रूप में हुई। मृतक का चेहरा बुरी तरह झुलसा हुआ था। आंखें गायब थीं और सिर के बाल भी नहीं थे। सिर में दरार थी। दांए हाथ और पैर के नीचे एड़ी के पास चमड़ी व मांस झुलस गया था। शव की हालत इतनी बुरी थी कि लोग पास जाने से कतरा रहे थे। सीओ महिपाल पाठक ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। छानबीन के बाद पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के पिता हरिराम ने तहरीर में सकारपार चौराहा निवासी अश्वनी तिवारी को नामजद किया है। आरोप है कि 11 जून को डॉक्टर के क्लीनिक से साइकिल ले जाने को लेकर पिंटू का अश्वनी से विवाद हुआ था। इसके कुछ देर बाद से ही पिंटू लापता हो गया था। प्रभारी एसओ राधेश्याम यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी अश्वनी तिवारी के खिलाफ हत्या, एससी-एसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। सीओ महिपाल पाठक ने बताया कि छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही स्पष्ट हो पाया है कि हत्या कैसे हुई है, शव पर तेजाब डाला गया है या नहीं।
विज्ञापन


दो वर्ष पहले हुई थी पिंटू की शादी
खेसरहा। सकारपार निवासी हरिराम के दो पुत्रों में पिंटू छोटा था। बड़ा भाई रोजगार के सिलसिले में मुंबई रहता है। पिंटू मेहनत मजदूरी कर परिवार का जीविकोपार्जन करता था। दो वर्ष पहले संतकबीरनगर के खलीलाबाद थाना अंतर्गत हारापट्टी गांव निवासी ममता से उसका विवाह हुआ था। पट्टीदारी में विवाह के चलते 11 जून की सुबह ही ममता अपने भाई के साथ मायके चली गई थी। उसके जाने के कुछ देर बाद पिंटू मां को लेकर इलाज के लिए सकारपार चौराहे पर आया था। बताते हैं कि यहां चिकित्सक ने बाजार से दवा लाने की सलाह दी तो पिंटू वहां खड़ी साइकिल लेकर चला गया। यह साइकिल पड़ोसी अश्वनी तिवारी की थी। इसी बात को लेकर वापस लौटने पर पिंटू और अश्वनी में विवाद हुआ था, लेकिन यह विवाद भी इतना बड़ा नहीं था कि कोई किसी की हत्या कर दे। बहरहाल, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। उधर, मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पति के मौत की खबर पाकर ममता मायके से भागी हुई ससुराल पहुंची। पति के शव के पास दहाड़ मारकर रो रही थी। बीमार मां लक्ष्मिना और पिता हरिराम को समझ नहीं आ रहा था कि वह कैसे खुद को संभाले और बहू को सहारा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed