{"_id":"5941466f4f1c1b1b0b8b492d","slug":"131497450095-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैट्रो परियोजना के सर्वे के लिए सहयोग की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैट्रो परियोजना के सर्वे के लिए सहयोग की अपील
Updated Wed, 14 Jun 2017 07:51 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। गोरखपुर में मेट्रो चलाने की कवायद के बीच परियोजना के कोआर्डिनेटर ने मेेयर से मुलाकात कर परिवार सर्वेक्षण में सहयोग की अपील की। मेयर ने शहर के लोगों से इसमें सहयोग का आह्वान किया है।
मेयर डॉ. सत्या पांडेय ने बताया कि उत्तरप्रदेश शासन एवं भारत सरकार के सहयोग से राइट्स कंपनी गोरखपुर में दो रूट पर करीब 30 किलोमीटर तक मेट्रो चलाने की तैयारी कर रही है। इसी क्रम में बुधवार को राइट्स की अधिकृत कंपनी श्वेता टेकभनोफाइल के परियोजना कोआर्डिनेटर वीपी सिंह ने मुलाकात कर परिवारों का सर्वे करने में सहयोग की अपील की है। मेयर ने कहा कि कंपनी के प्रतिनिधि शहर के 70 वार्डों से लगभग 4500 सौ परिवारों से उनके घर पर जाकर परिवार के सदस्यों से आवागमन के साधनों, यातायात पर किए जाने वाले व्यय, घर से निकलने का समय, परिवार के सदस्यों के पास उपलब्ध वाहनों का ब्योरा, शिक्षा, रोजगार संबंधी अनेक प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। मेयर ने शहर के लोगों से अपील करते हुए कहा कि सर्वे का काम लगभग एक माह चलेगा। सर्वे करने वाले कर्मचारियों के पास प्रमाण पत्र उपलब्ध होगा। उनकी हर तरह से सहयोग किया जाय, जिससे जल्द ही सर्वे का काम पूरा हो जाय और महानगर में यातायात व्यवस्था सुदृढ़ कराने के उद्देश्य से मेट्रो परियोजना का काम शुरू हो सके।