{"_id":"57daa2a34f1c1bd949d477fa","slug":"12296-students-will-give-vote-in-election-of-students-union","type":"story","status":"publish","title_hn":"12296 विद्यार्थी देंगे यूनिवर्सिटी चुनाव में वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12296 विद्यार्थी देंगे यूनिवर्सिटी चुनाव में वोट
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Thu, 15 Sep 2016 07:01 PM IST
विज्ञापन
गोरखपुर यूनिवर्सिटी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्रसंघ चुनाव के मद्देनजर गोरखपुर यूनिवर्सिटी ने बृहस्पतिवार को मतदाता सूची जारी कर दी। इसके मुताबिक 21 सितंबर को होने वाले चुनाव में 11296 विद्यार्थी वोट दे सकेंगे। सूची में उन्हीं विद्यार्थियों को शामिल किया गया है, जिन्होंने 12 सितंबर तक प्रवेश ले लिया था। चुनाव सेल ने सूची में शामिल नामों में किसी तरह के संशोधन या आपत्ति के लिए विद्यार्थियों को 17 सितंबर तक का वक्त दिया है।
चुनाव सेल के मीडिया प्रभारी प्रो. अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि मतदाताओं में छात्राओं की संख्या छात्रों से अधिक है, इसलिए उनके लिए बूथ भी अधिक बनाए जाएंगे। 6199 छात्राओं के लिए 14 तो 6097 छात्रों के लिए 13 बूथ होंगे। छात्राओं के सभी बूथ दीक्षा भवन में होंगे, जबकि छात्रों को कला संकाय और मजीठिया भवन में वोट देना होगा। बूथ तक पहुंचने के लिए छात्रों और छात्राओं के लिए गेट से ही रास्ते अलग रहेंगे। प्रो. शुक्ल ने बताया कि विद्यार्थी मतदाता सूची को यूनिवर्सिटी की वेबसाइट www.ddugorakhpuruniversity.in पर भी देख सकते हैं। उधर, सुरक्षा इंतजाम के मद्देनजर यूनिवर्सिटी और जिला प्रशासन की टीम ने बृहस्पतिवार को मतगणना स्थल का मुआयना किया और सकुशल और सुरक्षित मतदान की रणनीति तैयार की।
विज्ञापन
चुनाव अधिकारी ने ऐसे सभी प्रत्याशियों को आश्वस्त किया कि लिंगदोह कमेटी की शर्तों को पूरा न करने वाले किसी भी प्रत्याशी को चुनाव नहीं लड़ने दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि आपराधिक रिकार्ड की जांच के लिए सभी प्रत्याशियों के नाम एसएसपी को सौंप दिए गए हैं। पुलिस रिपोर्ट शुक्रवार की शाम तक मिल जाएगी। शुक्रवार को प्रतिनिधि पद के प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों की जांच होगी। नामांकन पत्र में दी जानकारी की दुरुस्तगी और संलग्नकों की वैधता के आधार पर ही प्रत्याशियों के नामांकन की वैधता तय होगी। वैध प्रत्याशियों की सूची 17 सितंबर को जारी होगी।

नामांकन पत्रोें की हुई गहन जांच
गोरखपुर यूनिवर्सिटी के छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, मंत्री और पुस्तकालय मंत्री पद के लिए किए गए नामांकन पत्रों की यूनिवर्सिटी की चुनाव सेल शुक्रवार को गहन जांच की। चार पदों के लिए 40 प्रत्याशियों में से 39 चुनाव सेल के सामने अपने प्रस्तावकों और समर्थकों के साथ पहुंचे और नामांकन पत्र के साथ लगे संलग्नकों की वैधता का साक्ष्य प्रस्तुत किया। जिन प्रत्याशियों के मूल प्रमाण पत्र और संलग्नक के मिलान में संदेह की स्थिति बनी, उनकी जांच करने के लिए मूल प्रमाण पत्रों को भी जमा करा लिया गया। इस बीच खुद की वैधता पर उठ रहे सवाल से खफा कई प्रत्याशी एक-दूसरे पर आरोप लगाते दिखे।