{"_id":"5c82be21bdec2214114a2438","slug":"121552072225-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरमी के लिए रहें तैयार, अगले हफ्ते से सूरज का मिजाज गरम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरमी के लिए रहें तैयार, अगले हफ्ते से सूरज का मिजाज गरम
Sat, 09 Mar 2019 12:40 AM IST
ajay Kumar
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
Published by: ajay Kumar
Updated Sat, 09 Mar 2019 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। अब सूरज से नरमी की उम्मीद छोड़ दीजिए। उसके तेवर तल्ख होने वाले हैं। अगले पांच छह दिन में पारा चढ़कर 35 डिग्री तक पहुंच सकता है। हालांकि 15 मार्च को बारिश की फुहार से राहत मिल सकती है, लेकिन इसके बाद उमस बढ़ेगी।
मार्च में सामान्य अधिकतम तापमान 33 डिग्री के आसपास होता है, लेकिन इस मार्च के मध्य में पारा चढ़कर 35 डिगी तक पहुंच जाने की संभावना है। पिछले 10 साल के दौरान 15 मार्च के पहले सिर्फ 2012 में एक बार ऐसा हुआ था कि तापमान 35 के पार पहुंचा था।
सामान्य तौर पर इतना तापमान मार्च के अंतिम सप्ताह में हुआ करता है। पिछले 10 साल के दौरान मार्च के अंतिम सप्ताह में 2010 में अधिकतम तापमान 39.7 डिग्री पहुंच गया था। जिला आपदा प्रबधंक प्राधिकरण गोरखपुर के क्लाइमेट सेल की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार 14 मार्च तक आकाश साफ रहेगा। नौ मार्च से तापमान में लगातार बढ़ोतरी होगी। इस दौरान 13 मार्च को तापमान चढ़कर 35 डिग्री तक पहुंच जाने की संभावना है। इस दौरान करीब 30 किलोमीटर की रफ्तार से उत्तर पश्चिम की ओर से हवा चलने से पसीना छुड़ाने वाली गर्मी होगी।