{"_id":"5c2bb85fbdec2257005091a7","slug":"121546369119-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवर्तन का वर्ष होगा नववर्ष : नरेश उत्तम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवर्तन का वर्ष होगा नववर्ष : नरेश उत्तम
Wed, 02 Jan 2019 12:28 AM IST
ajay Kumar
Gorakhpur, Uttar Pradesh, India
Gorakhpur, Uttar Pradesh, India
Published by: ajay Kumar
Updated Wed, 02 Jan 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि नववर्ष, परिवर्तन का वर्ष होगा। जनता अब केंद्र की भाजपा सरकार के बहकावे में नहीं आने वाली है और उसे उखाड़ फेंकने को संकल्पित है। भाजपा के सत्ता से जाते ही हर वर्ग के लिए अच्छे दिन आ जाएंगे। सभी को हक और सम्मान के साथ जीवन जीने का अवसर मिलेगा।
इससे पहले मंगलवार को एक निजी कार्यक्रम में गोरखपुर पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष का जिलाध्यक्ष प्रहलाद यादव और महानगर अध्यक्ष जियाउल इस्लाम ने कार्यकर्ताओं के संग सीहापार हाल्ट व नौसड़ चौक पर स्वागत किया। कार्यकर्ताओं से पटेल ने कहा कि समाजवादी ही जनता का दु:ख दर्द समझ सकता है। वर्तमान सरकार में जो भी लोग हैं, वे जनता के हितों के विरुद्ध काम कर रहे हैं। समाज में तनाव के लिए भाजपाई जिम्मेदार हैं। वे सभी को सता रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाज का बंटवारा होगा तो खुशहाली नहीं आएंगी। भाजपा की आर्थिक नीतियों ने भारत के बाजार को बर्बाद कर दिया हैं। स्वदेशी की बात करने वालों के समय देश में चीन के सामान से बाजार पट गए हैं।