फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   तीसरे दिन भी हड़ताल पर रहे ट्रक ऑपरेटर्स

तीसरे दिन भी हड़ताल पर रहे ट्रक ऑपरेटर्स

Mon, 23 Jul 2018 01:16 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Mon, 23 Jul 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
तीसरे दिन भी हड़ताल पर रहे ट्रक ऑपरेटर्स
हड़ताल के चलते खड़े ट्रक।
गोरखपुर। ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के आह्वान पर शुरू हुई ट्रक ऑपरेटर्स की हड़ताल तीसरे दिन रविवार को भी जारी रही। ऑपरेटरों ने ट्रांसपोर्टनगर के पास प्रदर्शन किया, फिर बैठक कर रणनीति बनाई।
विज्ञापन


गोरखपुर गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन व ट्रक ऑपरेटर एसोसिएशन के अध्यक्षाें ने ट्रांसपोर्टनगर स्थित कार्यालय में संयुक्त बैठक की। इस दौरान जगह-जगह खड़ी गाड़ियों का हाल जाना। सभी चालकों से हड़ताल के दौरान समर्थन की अपील की। गोरखपुर ट्रक ऑपरेटर एसोसिएशन के अध्यक्ष एसपी पांडेय और गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष आरके तिवारी ने बताया कि लगातार तीन दिन से हड़ताल की वजह से ट्रांसपोर्टरों का तीन करोड़ जबकि बाजार के व्यापार में 78 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। सरकार जल्द मांग नहीं मानी तो स्थिति और खराब हो सकती है। बैठक में रंजन तिवारी, अशोक यादव, लल्लन सिंह, धर्मेंद्र प्रताप सिंह, अब्दुल रसीद, मनीष सिंह, मोनू सिंह, संजीव सिंह, डीके सिन्हा, अशोक कपूर, सीपी रावत, गणेश सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन


मंडियों में दिखने लगा असर

भले ही ट्रक संचालकों ने दूध, सब्जी, गैस, दवा जैसी आवश्यक सेवाओं को हड़ताल से अलग रखा है, लेकिन हड़ताल का असर अब मंडियों में नजर आने लगा है। सब्जी की आवक बीस फीसदी घट गई है। इससे सब्जियों के दामों में बढ़ोत्तरी हो गई है। अन्य जीवन उपयोगी वस्तुओं की आवक भी बहुत कम रही। खाद्यान्न, तेल आदि के ट्रक नहीं आने से व्यापारी चिंतित हैं। व्यापारियों का कहना है कि फिलहाल पुराने स्टाक की खपत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक-दो दिन और हड़ताल जारी रही तो न सिर्फ आवक कम हो जाएगी बल्कि कीमतों में भी बढ़ोतरी होने लगेगी। मछली मंडी में असर थोड़ा कम है क्योंकि यहां ट्रक हैदराबाद से आते हैं और गोरखपुर पहुंचने में पांच दिन लग जाता है। ऐसे में हड़ताल की घोषणा के पहले चले ट्रक आज या कल पहुंचेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed