फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   आंधी से टूटे खंभे और तार, बिजली आपूर्ति बाधित

आंधी से टूटे खंभे और तार, बिजली आपूर्ति बाधित

Fri, 15 Jun 2018 02:00 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Fri, 15 Jun 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
आंधी से टूटे खंभे और तार, बिजली आपूर्ति बाधित
electricity
गोरखपुर। मंगलवार के बाद दूसरे दिन भी रात में आई आंधी से लोगों की परेशानी बढ़ गई। इससे शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में बिजली की आपूर्ति ठप हो गई। बारिश से मौसम तो खुशनुमा हुआ, लेकिन लोगों को बिजली संकट का सामना करना पड़ा। इनवर्टर भी जवाब दे गए। आंधी शुरू होते ही बिजली कटी तो कई इलाकों में सुबह छह बजे के बाद तो कुछ जगहों पर तीन बजे के बाद आपूर्ति बहाल हुई। सबसे अधिक दिक्कत गोरखनाथ और राप्तीनगर क्षेत्र के उपभोक्ताओं को हुई।
विज्ञापन


आंधी से गोरखनाथ इलाके में बिजली का पोल टूट गया। इंडस्ट्रियल एरिया, एमपी पॉलीटेक्निक, वृंदावन कॉलोनी के पास तार पर पेड़ की डाली टूटकर गिर गई। इसके चलते इंडस्ट्रियल एरिया फीडर राजेंद्रनगर, गोरखनाथ पश्चिमी, हैचरी और बरगदवां फीडर को बंद करना पड़ा। एसडीओ गोरखनाथ ने बताया कि तार पर डाली गिरने से पांच फीडर बंद थे। इसके साथ ही कई जगह इंसुलेटर पंक्चर होने से भी परेशानी हुई।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सुबह तक सभी तारों को ठीक कराने के बाद सभी फीडर से आपूर्ति बहाल करा दी गई। एफसीआई से राप्तीनगर उपकेंद्र आने वाली लाइन में फाल्ट होने से कई इलाकों में आपूर्ति ठप हो गई। बिजली कर्मियों ने बारिश बंद होने के बाद फाल्ट ठीक किया। एसडीओ राप्तीनगर ने बताया कि भगवानपुर के पास जंफर कटने से कई इलाकों की आपूर्ति ठप हो गई। सुबह छह बजे तक तार को ठीक कर आपूर्ति बहाल की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


रुस्तमपुर उपकेंद्र के बेतियाहाता में भी आंधी से आपूर्ति बाधित रही। एसडीओ प्रद्युम्न सिंह ने बताया कि भोर में तीन बजे फाल्ट ठीक कर आपूर्ति बहाल की गई। इसके साथ ही नार्मल, लालडिग्गी, बक्शीपुर, दुर्गाबाड़ी, बिछिया समेत अन्य इलाकों में भी आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed