फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   याद किए गए शहीद भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु

याद किए गए शहीद भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु

Fri, 23 Mar 2018 08:48 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Fri, 23 Mar 2018 08:48 PM IST
विज्ञापन
याद किए गए शहीद भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु
शहीद दिवस पर कई कार्यक्रम हुए। - फोटो : Amar Ujala
शहीद दिवस पर विभिन्न संगठनों की ओर से भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव को श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही इन शहीदों से प्रेरणा लेने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन


यूनिवर्सिटी गेट पर छात्र नेता मनीष ओझा की अगुवाई में श्रद्धांजलि दी गई। छात्रों ने कहा कि इन शहीदों का बलिदान देश कभी नहीं भूल सकता। इस दौरान कुलदीप तिवारी, चौधरी शिवम, विवेकानंद मिश्रा, अभिषेक सिंह, रमाशंकर सिंह और अन्य मौजूद रहे। विवेकानंद सेवा मिशन की तरफ से जगन्नाथपुर स्थित समाजसेवी चिकित्सालय में शहीदी दिवस का आयोजन किया गया। समाजसेवी श्रवण मिश्रा सोनू ने कहा कि देश के युवाओं को राष्ट्रभक्त नेताओं का निर्माण करना होगी। इसके लिए उन्हें अपनी ताकत समझनी होगी। नेताओं में सत्ता सुख की भावना आ गई है।

कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता रुक्मिणी पांडेय ने किया। सेवा मिशन के डॉ. विनय मौजूद रहे। इसी क्रम में शास्त्री नगर में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। शौक-ए-शहादत कार्यक्रम से शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान सुभाष चंद्र अकेला, सुनील कुमार श्रीवास्तव, शेषनाथ पांडेय, मोहम्मद कलीम, अरशद खान, अल्ताफ खान व अन्य मौजूद रहे। युवा इंडिया की तरफ से दीवान बाजार स्थित न्यू कॉलोनी पार्क में इस मौके पर पौधरोपण किया गया। इस दौरान रामरक्षा पांडेय, प्रवीण श्रीवास्तव, रत्नेश कुमार तिवारी, गौरव शर्मा, सोनल, गौरव व अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

फोटो

विश्व के सबसे लंबे तिरंगे की आरती उतारी
11 किलोमीटर लंबा और आठ क्विंटल वजनी तिरंगा झंडा, भारत माता के चित्र के साथ आसन पर रखा गया। मुख्य अतिथि मेयर सीताराम जायसवाल की अगुवाई में 87 महिलाओं ने तिरंगे परिधान में दीप लिए शंखध्वनि के बीच भारत माता की आरती उतारी। शुक्रवार की शाम शहर के आजाद नगर स्थित एक मैरेज हाल में विश्व के सबसे लंबे तिरंगे के पूजन का आयोजन स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों को संवैधानिक सम्मान दिलाने के उद्देश्य से हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के शहादत दिवस पर हिंदू चेतना मंच की ओर से हुए इस कार्यक्रम की शुरुआत मेयर सीताराम जायसवाल, पूर्व मेजर जनरल एसके जसवाल, प्रो. विनोद सोलंकी, डॉ. रूप कुमार बनर्जी ने दीप जलाकर किया। फिर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आरती की। इस दौरान सभी ने तीनों शहीदों के व्यक्तित्व और कृतित्व को याद किया। मेयर सीताराम ने कहा कि ऐसे आयोजनों से लोगों में देश के प्रति समर्पण का भाव जगता है। प्रो. विनोद सोलंकी ने तिरंगे के सम्मान में जल रहे दीप की तुलना दिल्ली में जलती अमर जवान ज्योति से की।

पूर्व मेजर जनरल एसके जसवाल ने कर्मों से राष्ट्र को अलंकृत करने का आह्वान किया। मंच के अध्यक्ष रघुवंश हिंदू ने बताया कि अगले चरण में तिरंगे झंडे की रथयात्रा आयोजित होगी। ये पूर्वांचल समेत समूचे उत्तर प्रदेश में निकाली जाएगी। यात्रा का अंतिम पड़ाव नई दिल्ली रखा गया है। वहां पहुंच कर शहीदों के संवैधानिक सम्मान की मांग को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने मुखर रूप से रखा जाएगा। इस बीच हस्ताक्षर अभियान भी चलाया जाएगा। हस्ताक्षर पत्र भी प्रधानमंत्री को सौंपा जाएगा। समारोह का संचालन हरि नारायण दुबे और धन्यवाद ज्ञापन सुरेंद्र मिश्र ने किया। इस दौरान सुमन हिंदू, आशीष हिंदू, रामनारायण, सुनील त्रिपाठी, अभिषेक, अनिल सोनकर, रीना, देवेंद्र पांडेय, ब्रजेश आदि मौजूद रहे।



दृष्टिबाधित बच्चों में बांटी खाद्य सामग्री 
शहीद दिवस पर प्रयास एक परिवर्तन का संस्था की ओर से शुक्रवार को राजकीय स्पर्श बालक विद्यालय, लालडिग्गी में दृष्टिबाधित बच्चों को ब्रेल पेपर के साथ खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। संस्था के संयोजक प्रवीण श्रीवास्तव ने बताया कि विद्यालय के बच्चों को शहीदों के जीवन के बारे में जानकारी दी गई और उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। बच्चों के साथ साथ आसपास के लोगों को साफ सफाई रखने की सलाह दी गई। इस मौके पर सुरेंद्र यादव, अंजू, समृद्धि, सृष्टि, अजय, मनोज, प्रेमजी, पंकज सिंह, सत्यम सिंह, आरएन सिंह, रोहिताश शोरेवाल, डिंपल, अरुण, गुड्डो आदि मौजूद रहे। प्रवीण ने बताया कि 24 मार्च को गोरखपुर महिला समिति के साथ शाम चार बजे चंद्रलोक कुष्ठ आश्रम, बेतियाहाता में कन्या पूजन व खाद्य सामग्री का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed