फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   गज-फुट-इंच ने हंसाया और संस्कारों का पाठ भी पढ़ाया

गज-फुट-इंच ने हंसाया और संस्कारों का पाठ भी पढ़ाया

Sun, 18 Feb 2018 08:48 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Sun, 18 Feb 2018 08:48 PM IST
विज्ञापन
गज-फुट-इंच ने हंसाया और संस्कारों का पाठ भी पढ़ाया
नाटक का मंचन करते कलाकार। - फोटो : Amar Ujala
उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी, लखनऊ की ओर से आयोजित संभागीय नाट्य समारोह के तीसरे दिन रविवार को ‘गज-फुट-इंच’ का नाट्य मंचन गोरखपुर यूनिवर्सिटी के दीक्षा भवन में किया गया। पद्मश्री केपी सक्सेना के लिखे इस नाटक का निर्देशन विवेक मिश्रा ‘विष्णु’ ने किया। नाटक ने लोगों को खूब हंसाने के साथ संदेश भी दिया।
विज्ञापन


नाटक में सामाजिक बदलाव के चलते गिरते मूल्यों पर चोट की गई। नाटक का कथानक दो कपड़ा व्यापारी मित्रों को केंद्र में रखकर बुना गया है। व्यापारी पोखरमल अपने बेटे टिल्लू की शादी बचपन में ही अपने मित्र सांईदास की बेटी जुगनी से तय कर चुका है। अचानक एक दिन सांईदास पोखरमल के घर आता है और शादी की बात चलाता है। पोखरमल कहता है कि जमाना बदल गया है, अत: मैं चाहता हूं कि दोनों एक बार मिलकर एकदूसरे को समझ लें।
विज्ञापन


जुगनी नए मूल्यों और संस्कारों में जीने वाली पढ़ी लिखी लड़की है और टिल्लू कपड़े की दुकान पर बैठता है और बदलते समय के साथ नहीं ढल सका है। टिल्लू मीटर, सेंटीमीटर के युग में पुराने गज-फुट-इंच में ही रह गया। तमाम नाटकीय घटनाओं के बाद अंतत: टिल्लू के भोलेपन, अच्छे संस्कारों के कारण जुगनी उसे ही अपना पति स्वीकार करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंचन की परिकल्पना एवं निर्देशन शुभम पांडेय का था। संजय त्रिपाठी, स्वाति श्रीवास्तवा, शुभम पांडेय, सचिन सिंह, आरती निगम, मधु सैनी, संतोष कुमार समायर ने अपने अभिनय से कथानक को जीवंत कर दिया। संतोष सिंह समायर, मोहित श्रीवास्तव, प्रयांशु श्रीवास्तव, शुभांगी पांडेय, शिवा पांडेय, अजय कुमार, अभिषेक रावत, राजीव पांडेय ने मंचन में सहयोग दिया। आयोजन में रूपांतर नाट्य मंच के निशिकांत पांडेय, अपर्णेश मिश्रा, रवि प्रताप सिंह, शैलजा पाठक आदि का सहयोग रहा।


‘उम्र पैंतालिस की बतलाई गई थी’ का मंचन आज
संभागीय नाट्य समारोह के अंतिम दिन सोमवार को सायं 6 बजे से विश्वविद्यालय के दीक्षा भवन में ‘उम्र पैंतालिस की बतलाई गई थी’ का नाट्य मंचन सुब्रत राय के निर्देशन में किया जाएगा। यह जानकारी अपर्णेश मिश्रा ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed