{"_id":"59bd49f24f1c1b24688b4e56","slug":"121505577458-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेंडर हड़ताल पर, पानी को परेशान रहे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेंडर हड़ताल पर, पानी को परेशान रहे यात्री
Updated Sat, 16 Sep 2017 09:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर।
आरपीएफ सिपाहियों पर बिना भुगतान किए ही पानी ले जाने का आरोप लगाकर शनिवार को वेंडर हड़ताल पर चले गए। स्टेशन पर लगे 12 वाटर वेंडिंग मशीनों के बंद हो जाने से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गईं। करीब तीन घंटे तक वेंडर हड़ताल पर रहे। बाद में इंस्पेक्टर के समझाने पर हड़ताल खत्म हुई।
वेंडरों का आरोप है कि आरपीएफ सिपाही अक्सर बिना रुपये दिए पानी ले जाते हैं। मना करने पर गाली-गलौच करते हैं। शनिवार को भी इसी बात को लेकर बहस हो गई। इससे नाराज होकर 12 वाटर वेंडरों ने सुबह साढ़े आठ बजे सभी मशीनें बंद कर दीं और प्लेटफॉर्म एक पर इकट्ठा होकर प्रदर्शन करने लगे। इन लोगों ने आरपीएफ सिपाहियों पर वसूली का भी आरोप लगाया। कहा कि आला अफसर भी इस काम में लगे हुए हैं। मौके पर पहुंचे अधिकारियों के आश्वासन के बाद वेंडरों ने हड़ताल खत्म कर दी। आरपीएफ इंस्पेक्टर केएन तिवारी ने बताया कि वेंडर और सिपाही में पानी को लेकर कहासुनी हुई थी। वेंडर से उनकी समस्या पूछी गई। लिखित में शिकायत मांगने पर उसने इंकार कर दिया।