फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   खाली हाथ लौटी मानबेला किसानों से मिलने गई टीम

खाली हाथ लौटी मानबेला किसानों से मिलने गई टीम

Tue, 12 Sep 2017 01:12 AM IST
Updated Tue, 12 Sep 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
खाली हाथ लौटी मानबेला किसानों से मिलने गई टीम

विज्ञापन
गोरखपुर। आंदोलनरत मानबेला किसानों को ब्याज कटौती की शर्त वापस लेने की सूचना देने गई अफसरों की टीम को खाली हाथ वापस लौटना पड़ा। टीम का कहना था कि मंडलीय कमेटी इस शर्त को खत्म करने के लिए तैयार है, किसान अब मुआवजा लेने के लिए अपनी लिखित सहमति दे दें। मगर किसान अपनी मांगों को लेकर अड़े रहे और मौजूदा सर्किल रेट के मुताबिक मुआवजा देने तथा निर्माणाधीन मकान, मस्जिद, स्कूल आदि को अधिग्रहण से बाहर रखने की मांग दोहराते रहे।

उधर सत्याग्रह कर रहे किसान, अफसरों से अपनी मांगों पर वार्ता करने के लिए दबाव बनाते रहे लेकिन अधिकारी सत्याग्रह स्थल पर गए ही नहीं। मुख्य
राजस्व अधिकारी बलराम सिंह के नेतृत्व में प्रशासन, पुलिस व जीडीए के अधिकारी दोपहर में मानबेला पहुंचे। मानबेला किसानों ने जब अफसरों को आते देखा तो उनमें से ज्यादातर सत्याग्रह स्थल पर पहुंच गए। जो किसान मौके पर मौजूद रहे, अफसरों ने उन्हें ब्याज वापसी की जानकारी देते हुए मुआवजा लेने की अपील की। मगर वह भी तैयार नहीं हुए। सीआरओ का कहना है कि किसानों के मुआवजा लेने के लिए अपनी लिखित सहमति देते ही मंडलीय कमेटी दोबारा बैठक कर ब्याज कटौती के शर्त की वापसी के संबंध में निर्णय ले लेगी। टीम में एसडीएम सदर राहुल पाण्डेय, सीओ ट्रैफिक, जीडीए के मुख्य अधियंता संजय सिंह, सीएफ ओ एमके मिश्रा, एई अवनींद्र सिंह व एनके जायसवाल शामिल रहे। उधर राणा राहुल सिंह के नेतृत्व में सर्किल रेट से मुआवजा देने की मांग को लेकर किसानों का सत्याग्रह छठवें दिन सोमवार को भी जारी रहा। किसानों के बच्चों ने जनजागरण रैली निकाल मुख्यमंत्री से मांगे मानने की अपील की ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed