{"_id":"59ac627f4f1c1be6278b5087","slug":"121504469631-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर प्रो. एच एस शुक्ला को शिक्षक श्री सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिटायर प्रो. एच एस शुक्ला को शिक्षक श्री सम्मान
Updated Mon, 04 Sep 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर। पांच सितंबर शिक्षक दिवस के मौके पर लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर विश्वविद्यालय के रिटायर्ड प्रोफेसर एचएस शुक्ला को शिक्षक श्री सम्मान से सम्मानित करेंगे। रविवार को दोपहर में मुख्यमंत्री कार्यालय से यह सूचना प्रो. शुक्ल को मिली। सुल्तानपुर निवासी प्रो. शुक्ल ने 1972 में बीएससी की परीक्षा समोदपुर जौनपुर से पास की थी। तब वह कॉलेज गोरखपुर विश्वविद्यालय से ही संबद्ध था और प्रो. शुक्ला ने सभी संकायों में टॉप किया था। परास्नातक परीक्षा में भी उन्होंने विश्वविद्यालय के सभी संकायों में टॉप किया। 1976 में वह गोरखपुर विश्वविद्यालय के गणित विभाग में बतौर शिक्षक नियुक्त हुए। तबसे यहीं के होकर रह गए। 2008 में गणित एवं सांख्यिकी विभाग के अध्यक्ष बने। 2013 में विज्ञान संकाय के डीन बनाए गए। विश्वविद्यालय के मौजूदा कुलपति प्रो. विजय कृष्ण सिंह भी उनके शिष्य रहे हैं। प्रो. शुक्ला 19 विद्यार्थियों की पीएचडी पूरी करा चुके हैं। उनके निर्देशन में अभी तीन विद्यार्थियों की पीएचडी की थीसिस जमा होनी है।