{"_id":"598f44774f1c1b362a8b499f","slug":"121502561399-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमले से नाराज व्यापारियों ने बाजार में लागाय जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमले से नाराज व्यापारियों ने बाजार में लागाय जाम
Updated Sat, 12 Aug 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर। विजयपुर बाजार के किराना व बिल्डिंग मैटेरियल के दुकानदार से मार पीटकर दो लाख रुपये छीन लिए जाने की घटना से नाराज अन्य दुकानदारों व्यापारियों ने शनिवार की दोपहर में टेकुआटार-मथौली बाजार मार्ग जाम कर दिया। व्यापारी हमलावरों के तत्काल गिरफ्तारी की मांग पर कर रहे थे। इस व्यापारी के साथ पहले भी मारपीट की घटना हो चुकी है।
रामकोला थाना क्षेत्र के विजयपुर बाजार में उमेश कुमार मद्धेसिया ने किराना व बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान खोली है। शनिवार को वे दुकान का सामान लेने रामकोला जा रहे थे। उमेश के अनुसार इंदरपुर माफी गांव के समीप चार लोगों ने बाइक रोककर उन पर हमला कर दिया। आरोपी मारपीट कर दो लाख रुपये लूट ले गए। इसकी सूचना पर बाजार के अन्य दुकानदार घटनास्थल पर पहुंचे और चोटिल उमेश मद्धेसिया को दुकान पर लेकर आए। इसकी सूचना रामकोला पुलिस को भी दी गई। दोपहर करीब साढ़े बारह बजे सभी व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद करके टेकुआटार-मथौली बाजार मार्ग को जाम कर दिया। मौके पर पहुंचे एसओ रामकोला अजय कुमार सिंह ने दुकानदारों को समझाने का प्रयास किया लेकिन बात नहीं बनी। करीब पांच घंटे के बाद एसओ ने 24 घंटे के भीतर कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया। सड़क जाम होने की वजह से लोगों को कई किलोमीटर का चक्कर लगाकर आना - जाना पड़ा।