{"_id":"595fa5044f1c1b42548b462d","slug":"121499440388-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब मेंटेनेंस को आने वाली ट्रेनों में बायो टॉयलेट लगेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब मेंटेनेंस को आने वाली ट्रेनों में बायो टॉयलेट लगेंगे
Updated Fri, 07 Jul 2017 08:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर।
अब रेल कारखाना में मेंटेनेंस के लिए आने वाली सभी कोच में बायो टॉयलेट लगाए जाएंगे। अब तक 667 कोच में लगाए भी जा चुके हैं जबकि 120 कोच में वाशिंग पिट में बायो टॉयलेट लगा दिए गए हैं।
रेलवे ट्रैक पर मल-मूत्र गिरने से गंदगी बनी रहती है। इससे वातावरण भी दूषित होता है। यात्रियों के साथ ही रेल कर्मचारियों के लिए यह घातक भी है। इसे देखते हुए रेलवे ने ट्रेनों की बोगियों में बायो टॉयलेट लगाना शुरू किया है। अभी तक लक्ष्य के मुताबिक कारखाना और वाशिंग पिट में बायो टॉयलेट लगाए गए हैं। लेकिन अब यांत्रिक कारखाना में मेंटेनेंस के लिए आने वाली सभी कोच में बायो टॉयलेट लगाकर ही बाहर भेजा जाएगा।
जनरल कोच में भी बायो टॉयलेट
अभी तक एसी और स्लीपर कोच में ही बायो टॉयलेट लगाए जाते थे लेकिन अब जनरल कोच में भी बायो टॉयलेट लगाए जा रहे हैं। इस वर्ष अब तक 30 कोच में लगाए जा चुके हैं।
विज्ञापन
ओखा एक्सप्रेस के सभी कोच में बायो टॉयलेट
रेलवे स्टेशन से यात्रा प्रारंभ करने वाली ओखा एक्सप्रेस के सभी कोच में बायो टॉयलेट लगाए गए हैं। यह ट्रेन गुजरात तक जाती है।