फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   49.51 लाख में बिक गया सहारा इस्टेट का बंगला

49.51 लाख में बिक गया सहारा इस्टेट का बंगला

Thu, 06 Jul 2017 07:59 PM IST
Updated Thu, 06 Jul 2017 07:59 PM IST
विज्ञापन
49.51 लाख में बिक गया सहारा इस्टेट का बंगला

विज्ञापन
गोरखपुर।
बिजली के 45 लाख रुपये के बकाये की वसूली के लिए सदर तहसील प्रशासन ने गुरुवार को सहारा इस्टेट की बहार कालोनी का एक बंगला नीलाम कर दिया। सदर तहसील सभागार में हुई इस नीलामी में दो लोग शामिल हुए। बोली 49.41 लाख से शुरू हुई। सर्वाधिक 49.51 लाख की बोली लगाने पर प्रशासन ने शहर के ट्रांसपोर्ट नगर निवासी धर्मेंद्र प्रताप सिंह को बंगला सुपुर्द कर दिया। धर्मेंद्र व्यवसायी हैं।

सदर तहसीलदार सत्येंद्र सिंह ने बताया कि बकाये की वसूली के लिए तीन-तीन कमरे वाले दो बंगले सील किए गए थे। मगर एक की ही बोली से बकाया रकम की वसूली हो गई। नीलामी के लिए तहसील सदर में बोली लगाई गई। बकाया वसूली के बाद सील दूसरे बंगले का ताला खोल दिया गया है। तहसीलदार के मुताबिक सहारा इस्टेट पर बिजली के अलग-अलग तीन बकाये थे। आरसी जारी होने के बाद भी जब सहारा ने इसका कोई संज्ञान नहीं लिया तो करीब दस दिन पहले सदर तहसील प्रशासन ने दोनों बंगले सील कर नीलामी की घोषणा कर दी थी। हाल ही में 19 लाख रुपये का बकाया होने पर बिजली विभाग ने सहारा इस्टेट के ट्यूबवेल का कनेक्शन काट दिया था। इससे 24 घंटे तक सहारा इस्टेट के सैकड़ों लोग पानी के लिए परेशान हो गए। विरोध प्रदर्शन भी हुआ, फिर डीएम के हस्तक्षेप पर महकमे ने पखवारे भर की मोहलत देकर कनेक्शन जोड़ दिया था। बाद में आरसी जारी होने पर प्रशासन ने सहारा इस्टेट का क्लब सील कर दिया था। नगर विधायक डॉ राधा मोहन दास अग्रवाल के दबाव पर प्रशासन को इसे भी खोलना पड़ा मगर इस बार प्रशासन ने सख्ती करते हुए वसूली के लिए बंगला नीलाम कर दिया। नीलामी की जानकारी सहारा रेजीडेंट वेलफेयर सोसायटी को भी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed