{"_id":"595165514f1c1b323a8b45f9","slug":"121498506577-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सक्लूसिव 172 करोड़ से रुकेगा रामगढ़ ताल में गिरने वाला गंदा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सक्लूसिव 172 करोड़ से रुकेगा रामगढ़ ताल में गिरने वाला गंदा पानी
राजीव रंजन
Updated Tue, 27 Jun 2017 01:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के पांच वार्डों के करीब 15 हजार घरों का गंदा पानी अब भी रामगढ़ ताल में बिना ट्रीटमेंट के गिर रहा है। एयरफोर्स से इंजीनियरिंग कॉलेज होते हुए महादेव झारखंडी तक के इन इलाकों के घरों से निकलने वाले गंदे पानी के रामगढ़ ताल में गिरने से पहले ट्रीटमेंट के लिए जल निगम ने 176 करोड़ की दो अलग-अलग योजनाएं तैयार की हैं। इनमें से एक की स्वीकृति भी हो चुकी है।
करीब 1700 एकड़ में फैले रामगढ़ताल का राष्ट्रीय झील संरक्षण परियोजना के तहत कायाकल्प हो रहा है। करीब 125 करोड़ रुपये की इस योजना के अंतर्गत रामगढ़ ताल के गाद और जलकुंभी की सफाई के अलावा दो सीवरेज ट्रीटमेंट बनाकर इसमें गिरने वाले शहर के गंदे पानी का ट्रीटमेंट भी था। दोनों ट्रीटमेंट प्लांट बनकर तैयार हो गए लेकिन अब भी शहर के पांच वार्डों महादेव झारखंडी टुकड़ा नंबर एक, महादेव झारखंडी टुकड़ा नंबर दो, इंजीनियरिंग कॉलेज, झरना टोला और गिरधरगंज के घरों का गंदा पानी सीधे रामगढ़ ताल में गिरता है। एनजीटी की सख्ती के बाद जल निगम ने रामगढ़ ताल में गिरने वाले सभी नालों का टैप कर 15 एमएलडी (मिलियन लीटर प्रतिदिन) में मिलाने की योजना तैयार की है। इनमें से अपर जोन की करीब 72.27 करोड़ की योजना को केंद्र और प्रदेश सरकार की स्वीकृति मिल गई है। वहीं, 104.4 करोड़ की दूसरी परियोजना का डीपीआर भी शासन को भेजा जा चुका है। इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद रामगढ़ ताल में सारा पानी ट्रीटमेंट होने के बाद ही गिर सकेगा।
-वार्ड-1 (महादेव झारखंडी टुकड़ा नंबर-1), वार्ड-8 (महादेव झारखंडी टुकड़ा नंबर-2), वार्ड संख्या 18- (इंजीनियरिंग कॉलेज), वार्ड संख्या-20 (झरना टोला), वार्ड संख्या-48 (गिरधर गंज)
विज्ञापन
- परियोजना की कुल लागत- 176.67 करोड़ -(अपर जोन- 72.27 करोड़, लोअर जोन-104.40 करोड़)
- कुल घरों की संख्या- 13360 (अपर जोन- 9180, लोअर जोन- 4180)
- सीवर लाइन की लंबाई- 136.04 किलोमीटर (अपर जोन- 55.57 किलोमीटर, लोअर जोन- 80.27 किलोमीटर)
- 15 एमएलडी क्षमता वाले सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) से इसे जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
करीब 1700 एकड़ में फैले रामगढ़ताल का राष्ट्रीय झील संरक्षण परियोजना के तहत कायाकल्प हो रहा है। करीब 125 करोड़ रुपये की इस योजना के अंतर्गत रामगढ़ ताल के गाद और जलकुंभी की सफाई के अलावा दो सीवरेज ट्रीटमेंट बनाकर इसमें गिरने वाले शहर के गंदे पानी का ट्रीटमेंट भी था। दोनों ट्रीटमेंट प्लांट बनकर तैयार हो गए लेकिन अब भी शहर के पांच वार्डों महादेव झारखंडी टुकड़ा नंबर एक, महादेव झारखंडी टुकड़ा नंबर दो, इंजीनियरिंग कॉलेज, झरना टोला और गिरधरगंज के घरों का गंदा पानी सीधे रामगढ़ ताल में गिरता है। एनजीटी की सख्ती के बाद जल निगम ने रामगढ़ ताल में गिरने वाले सभी नालों का टैप कर 15 एमएलडी (मिलियन लीटर प्रतिदिन) में मिलाने की योजना तैयार की है। इनमें से अपर जोन की करीब 72.27 करोड़ की योजना को केंद्र और प्रदेश सरकार की स्वीकृति मिल गई है। वहीं, 104.4 करोड़ की दूसरी परियोजना का डीपीआर भी शासन को भेजा जा चुका है। इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद रामगढ़ ताल में सारा पानी ट्रीटमेंट होने के बाद ही गिर सकेगा।
विज्ञापन
योजना एक नजर में
इन पांच वार्डों के घरों का गंदा पानी गिरता है रामगढ़ ताल में-वार्ड-1 (महादेव झारखंडी टुकड़ा नंबर-1), वार्ड-8 (महादेव झारखंडी टुकड़ा नंबर-2), वार्ड संख्या 18- (इंजीनियरिंग कॉलेज), वार्ड संख्या-20 (झरना टोला), वार्ड संख्या-48 (गिरधर गंज)